फारूक अब्दुल्ला के पास आ रहे फेक कॉल, TMC के समर्थन के बदले 50 लाख का ऑफर

जम्मू: तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। वैसे तो मुकाबला इन पांचों राज्यों में सक्रिय पार्टियों के बीच है, लेकिन देश के कुछ जाने-माने नेताओं के पास इन दिनों फेक कॉल आ रहे। जिसका किस्सा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सुनाया। साथ ही बताया कि कैसे उनके विरोधी उनको फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं।

Recommended Video

    WB Election 2021: Farooq Abdullah को आया फेक कॉल, TMC के समर्थन पर 50 लाख का ऑफर | वनइंडिया हिंदी
    फारूक

    उधमपुर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मार्च में ही मेरे पास झारखंड से एक फोन आया। जिसमें कहा गया कि वहां के मुख्यमंत्री उनसे बात करना चाहते हैं। उस दौरान वो दूसरे कॉल पर थे, जिस वजह से बात नहीं हो पाई। इसके बाद वो भी मामले को इग्नोर कर दूसरा काम करने लगे, तभी उनके पास दोबारा से कॉल आया। फोन के दूसरे तरफ से बोल रहे शख्स ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा है कि वो टीएमसी और ममता बनर्जी के समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। अगर आप भी चलिए तो अच्छा रहेगा। साथ ही उसने इस काम के बदले उन्हें 50 लाख का ऑफर दिया।

    फारूक अब्दुल्ला के मुताबिक उन्हें तुरंत कॉलर पर शक हो गया। जिस पर उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक सांसद को फोन किया और उनको सारी बात बताई। इस पर सांसद ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। साथ ही बताया कि इसी तरह एक फोन देवगौड़ा के पास भी गया था। फारूक के मुताबिक ये विपक्षी दलों की चाल है, जो उनको फंसाना चाहते हैं। साथ ही उनके पास ऐसे कामों के लिए बहुत सारे पैसे भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+