PM Modi Cooch Behar Rally 10 Points: 'बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय पक्का', TMC पर 'जंगल राज' का आरोप
PM Modi Cooch Behar Rally 10 Points: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरी ताकत झोंकने में लगी है। इसी कडी में, रविवार (5 अप्रैल 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए बंगाल के कूचबिहार में रैली की।
यहां जनता को संबोधित करते हुए, ममता बनर्जी की TMC (तृणमूल कांग्रेस) सरकार पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने चुनावी रण को 'भय बनाम भरोसा' की जंग बताया। उनका पूरा भाषण इस बात पर केंद्रित रहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और अब बदलाव का माहौल बन रहा है।

मालदा में न्यायाधीशों को बंधक बनाने की घटना को लेकर पीएम ने TMC को 'महाजंगल राज' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, इस बार न्याय पक्का होगा।' आइए 10 पॉइंट्स में समझते हैं PM मोदी ने कैसे ममता सरकार को घेरा...
1. रिकॉर्ड तोड़ जनसभा: 'बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है'
पीएम मोदी ने कहा कि हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक का माहौल अभूतपूर्व था। उन्होंने ब्रिगेड ग्राउंड की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि वहां का उत्साह अब कूचबिहार में और बढ़ गया है। 'यह जनसमर्थन नए बंगाल और BJP सरकार के प्रति जनता के विश्वास को दिखाता है।'
2. मालदा घटना पर तीखा हमला: 'महाजंगल राज' का आरोप
मालदा में SIR (Special Intensive Revision) के दौरान न्यायाधीशों को बंधक बनाने की घटना को पीएम मोदी ने 'महाजंगल राज' बताया। उन्होंने कहा, 'जब न्यायाधीश सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक सुरक्षा की उम्मीद कैसे करे? यह टीएमसी का अहंकार है।' सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का भी जिक्र किया।
3. 'भय बनाम भरोसा': TMC vs BJP का सीधा मुकाबला
पीएम ने स्पष्ट कहा - 'एक तरफ टीएमसी का भय है, दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा।' उन्होंने TMC पर राज्य को लूटने, सिंडिकेट चलाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया।
4. जनसांख्यिकीय बदलाव और घुसपैठ का मुद्दा

सीमावर्ती जिलों में अवैध घुसपैठ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि TMC घुसपैठियों को शरण दे रही है। CAA और SIR का विरोध इसी का हिस्सा बताया। 'लोग अपनी जमीन खोने से डर रहे हैं।'
5. संदेशखाली हिंसा: महिलाओं पर 'निर्मम अत्याचार'
संदेशखाली का उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि वहां बहनों-बेटियों पर हमले हुए। इसके विपरीत BJP सरकार महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की गारंटी देती है।
6. महिला आरक्षण बिल: 16 अप्रैल को स्पेशल सेशन
पीएम मोदी ने घोषणा की कि 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। महिला आरक्षण विधेयक 2029 तक लागू करने का लक्ष्य। उन्होंने सभी पार्टियों से समर्थन मांगा और बंगाल की माताओं-बहनों से अपील की कि वे दबाव बनाएं। 'महिलाओं ने 40 साल इंतजार किया, अब और देरी नहीं।'
7. बंगाल की आर्थिक हालत: 'पलायन का केंद्र बन गया'
पीएम ने कहा कि पहले बंगाल विकास और रोजगार का केंद्र था, लेकिन अब औसत आय राष्ट्रीय औसत से कम है। फैक्टरियां बंद हो रही हैं, लोग पलायन कर रहे हैं। 'TMC ने बंगाल को पीछे धकेल दिया।'
8. TMC के घोषणापत्र पर विवाद: 'इश्तेहार' का ऐतिहासिक संदर्भ
TMC के घोषणापत्र को 'इश्तेहार' कहे जाने पर पीएम मोदी ने तंज कसा। उन्होंने 1905 के 'लाल इश्तेहार' का जिक्र करते हुए कहा कि TMC बंगाल की पहचान और संस्कृति को मिटाने की साजिश कर रही है। 'तुष्टीकरण का घिनौना खेल।'
9. चुनाव के बाद जवाबदेही: 'चुन-चुनकर हिसाब होगा'
पीएम ने साफ चेतावनी दी कि '4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय होकर रहेगा।' सभी गलत कामों का हिसाब लिया जाएगा।
10. नए बंगाल का वादा: 'भय मिटाकर विकास लाएंगे'
समापन में पीएम मोदी ने बंगाल की पुरानी महानता का जिक्र किया कि विकास, उद्योग, कला-संस्कृति में आगे था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामपंथ और अब TMC ने इसे बर्बाद किया। 'अब जनता ने फैसला कर लिया है। बदलाव आना तय है।'
-
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Bengal SIR Row: संविधान सजाने वाले नंदलाल बोस के परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब, बंगाल में छिड़ी बहस -
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
West Bengal Elections 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, किसे कहां से मिला मौका? -
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान













Click it and Unblock the Notifications