Bengal Election 2026 Nusrat Jahan: सांसद रहते लिव-इन पार्टनर के बच्चे की बनी थीं मां, अब होगा सियासी कमबैक?
Bengal Election 2026 Nusrat Jahan: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद और लोकप्रिय एक्ट्रेस नुसरत जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पूर्व सांसद के बारे में चर्चा है कि टीएमसी उन्हें विधासभा चुनाव में टिकट दे सकती है। पार्टी युवा और महिला उम्मीदवारों पर फोकस कर रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था। हालांकि, उसके बाद से सक्रिय राजनीति में नुसरत की भूमिका सीमित रही है। विधानसभा चुनाम में एक बार फिर उन्हें मौका दिया जा सकता है।
नुसरत जहां का राजनीतिक करियर 2019 में शुरू हुआ था। उन्हें बशीरहाट से टिकट मिला था और वह करीब 3 लाख वोटों से बड़ी जीत हासिल कर संसद पहुंची। बतौर सांसद वह अपने निजी जीवन और ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में रहती थीं।

Bengal Election 2026: नुसरत जहां पर पार्टी खेल सकती है बड़ा दांव
- ममता बनर्जी पहले संकेत दे चुकी हैं कि जिन नेताओं को लोकसभा में मौका नहीं मिला, उन्हें विधानसभा चुनाव में एडजस्ट किया जा सकता है।
- ऐसे में TMC से टिकट मिलने की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। माना जा रहा है कि उन्हें या तो टिकट मिल सकता है या फिर वह कैंपेन करती नजर आ सकती हैं।
- टीएमसी के समीकरणों के लिहाज से भी नुसरत पूरी तरह से फिट बैठती हैं। पार्टी युवाओं और महिलाओं पर भरोसा जताने के मूड में है।
- साथ ही, मुस्लिम समुदाय से आने की वजह से भी उनका पक्ष मजबूत माना जाता है। टीएमसी का बड़ा वोट वैंक मुसलमानों का है।
Nusrat Jahan Comeback: किस सीट से मिलेगा टिकट?
टीएमसी की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोलकाता के आसपास की किसी शहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। किसी मुस्लिम बहुल सीट से उतारे जाने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, असल तस्वीर तो आने वाले महीनों में ही साफ होगी।
Nusrat Jahan रहीं हैं कट्टरपंथियों के निशाने पर
सांसद के तौर पर नुसरत जहां का कार्यकाल काफी विवादित रहा था। 2019 में उन्होंने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ तुर्किए में शादी की थी। इस शादी के बाद वह मांग में सिंदूर भरकर और हाथों में चूड़ा डालकर संसद पहुंची थीं। इस दौरान कट्टरपंथियों ने उन पर तीखे हमले किए थे। हालांकि, यह शादी महज एक साल चली और बाद में नुसरत ने कहा था कि उनकी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड नहीं थी। यह सिर्फ कल्चरल इवेंट था और इसे लिव इन रिलेशनशिप कह सकते हैं।
यश दासगुप्ता के साथ हैं रिलेशन में
नुसरत जहां ने 2021 में प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के साथ ही यश दासगुप्ता के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। दोनों का एक बेटा यीशान है। नुसरत और यश ने अब तक अपनी शादी को लेकर खुले तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि, अपने टॉक शो में एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं अपने मन में यश से शादी कर चुकी हूं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें डालते हैं और साथ में प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। हिंदू त्योहार मनाने की वजह से नुसरत को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications