Bengal Chunav 2026: कभी श्रीदेवी की फेवरेट डिजाइनर, अब हैं बीजेपी विधायक, बंगाल में मिली अहम जिम्मेदारी

Bengal chunav 2026 Agnimitra Paul: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बीजेपी की कुछ महिला नेताओं की खूब चर्चा होती है। अग्निमित्रा पॉल का नाम इसमें शामिल है और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रमुख महिला नेताओं में शुमार किया जाता हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की दुनिया से निकलकर सक्रिय राजनीति में पहचान बनाई है। उनकी डिजाइनर साड़ियों की तारीफ श्रीदेवी भी कर चुकी थीं। अग्निमित्रा पॉल वर्तमान में आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

अग्निमित्रा पॉल का राजनीतिक सफर 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद नई ऊंचाई तक पहुंचा। उन्होंने आसनसोल दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार और जानी-मानी अभिनेत्री सयानी घोष को हराया था। यह जीत इसलिए भी अहम मानी गई क्योंकि यह मुकाबला हाई-प्रोफाइल था।

Bengal chunav 2026 Agnimitra Paul

Bengal Chunav 2026 से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी

बंगाल में अप्रैल-मई के महीने में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले अग्निमित्रा पॉल को प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, उन्हें 11 सदस्यों की संकल्प पत्र समिति का भी सदस्य बनाया गया है। वह पार्टी के प्रमुख महिला चेहरों में से एक हैं। माना जा रहा है कि एक बार फिर उन्हें आसनसोल दक्षिण की सीट से ही पार्टी टिकट दे सकती है। इसके अलावा, महिला वोटर्स को आकर्षित करने के लिए उनकी कई सभाएं भी कराई जा सकती हैं।

Agnimitra Paul का राजनीतिक करियर भी दमदार

- अग्रिनमित्रा पॉल के पास भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और राज्य महासचिव जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर काम करने का अनुभव है। वह मीडिया में भी बीजेपी की मुखर आवाज के तौर पर जानी जाती हैं।

- भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 'उमा' (Uma) नामक आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत की थी।

- हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मेदिनीपुर सीट से चुनावी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर वे तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार जून मालिया से हार गईं।

- 2021 विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। वह जीतकर विधानसभा भी पहुंची। माना जा रहा है कि इस बार भी उन्हें टिकट मिल सकता है।

श्रीदेवी समेत कई स्टार्स के लिए बना चुके हैं डिजाइनर कपड़े

राजनीति में आने से पहले अग्निमित्रा पॉल एक सफल और चर्चित फैशन डिजाइनर रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी समेत कई और स्टार्स के लिए कपड़े डिजाइन किए थे। इसके अलावा वे फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' सहित कई प्रोजेक्ट्स में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। उनका खुद का फैशन लेबल 'Inga' भी है। अपने फैशन ब्रांड के साथ वह लैक्मे फैशन वीक जैसे प्रतिष्ठित मंच का हिस्सा रही हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के बाद की दमदार वापसी

25 नवंबर 1974 को आसनसोल में जन्मीं अग्निमित्रा पॉल ने फैशन से राजनीति तक लंबा सफर तय किया है। सितंबर 2025 में ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं। स्वास्थ्य लाभ के बाद अब वे फिर से सार्वजनिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो रही हैं। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में इसे एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में वे बंगाल की राजनीति में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+