Bengal Chunav 2026: बंगाल चुनाव में अब महाभारत की एंट्री, Mamata Banerjee ने किसे कहा दुर्योधन और दुशासन?
Bengal Chunav 2026 Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों सियासी बयानबाजी का दौर है। गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अब प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि चुनाव के समय अचानक दुर्योधन और दुशासन नजर आने लगते हैं। सियासी संग्राम के बीच महाभारत की एंट्री हो चुकी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिरी दीदी का इशारा किसकी ओर था?
दरअसल ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर किसी का नाम लेकर दुर्योधन और दुशासन नहीं कहा है। उन्होंने बीजेपी नेताओं की तुलना महाभारत के पात्र दुर्योधन और दुशासन से करते हुए कहा कि चुनाव आते ही ऐसे किरदार बंगाल में सक्रिय हो जाते हैं।

Bengal Chunav 2026 से पहले सियासी वॉल्टेज हाई
दरअसल अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर डर और भ्रष्टाचार का शासन चलाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार घुसपैठियों को शरण देती है। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीमा सुरक्षा के लिए बाड़बंदी करने के लिए जमीन देने में भी बंगाल सरकार सहयोग नहीं कर रही है।
शाह के इन बयानों पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी पहले जवाब दे कि पहलगाम हमला कैसे हुआ? कश्मीर में घुसपैठिये कैसे आए? टीएमसी सुप्रीमो ने बाड़बंदी के लिए जमीन नहीं देने के आरोपों के जवाब में कहा कि जमीन देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
Mamata Banerjee ने शाह के आरोपों पर किया पलटवार
ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी झूठे आरोप लगाकर बंगाल में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेट्रापोल और अंडाल जैसे सीमावर्ती इलाकों में बाड़बंदी के लिए जमीन उपलब्ध कराई है। ममता ने सवाल उठाया कि अगर राज्य सरकार ने सहयोग नहीं किया, तो इन इलाकों में काम कैसे पूरा हुआ?
BJP नेताओं की तुलना दुर्योधन और दुशासन से की
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी नेता अफवाहें फैलाने और जनता को डराने की राजनीति शुरू कर देते हैं। ममता एसआईआर पर हमला बोलते हुए कहा, 'जैसे ही चुनाव आते हैं तो दुर्योधन और दुशासन जैसे लोग सामने आ जाते हैं। शकुनी के शिष्य दिल्ली से आते हैं। इन्हें बंगाल की जमीनी सच्चाई की कोई जानकारी नहीं होती है। आज कल ये लोग एसआईआर का हल्ला लेकर आए हैं। ये बिना सोचे-समझे बयानबाजी करते हैं।' अब सवाल यह है कि आखिर दीदी ने किस बीजेपी नेता की तुलना दुर्योधन और दुशसान से की गई है।












Click it and Unblock the Notifications