बंगाल-असम चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा, 1 अप्रैल को होगी वोटिंग

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम को खत्म हो गया। बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 प्रत्याशी मैदान में हैं तो असम की 39 सीटों पर 345 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों ही राज्यों में दूसरे चरण की वोटिंग गुरुवार को होनी है। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के दौरान सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम मानी जा रही है।

Recommended Video

    Assembly Election 2021: Bengal-Assam में थमा 2nd Phase का प्रचार, 1 April को Voting | वनइंडिया हिंदी
     Bengal Assam Second phase election campaign end, voting will be held on April 1

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के दौरान 30 सीटों पर मतदान होगा। चुइनमें नौ सीट पूर्वी मेदिनीपुर जिले की हैं, जबकि 8 सीट बांकुरा, 9 सीटें पश्चिमी मेदिनीपुर और 4 सीट साउथ 24 परगना जिले की हैं। पिछले चुनाव में इन इलाकों में टीएमसी ने क्लीन स्वीप किया था। दूसरे चरण के मतदान के दौरान करीब 171 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान के दौरान नंदीग्राम सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस सीट पर टीएमसी की साख दांव पर लगी हुई है। इस सीट से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला होने वाला है।

    नंदीग्राम के अलावा इस चरण में कई और अहम विधानसभा सीट हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें से एक डेबरा विधानसभा सीट भी है, जहां से इस बार दो पूर्व आईपीएस आमने-सामने हैं। बीजेपी ने डेबरा से पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं टीएमसी ने पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर को टिकट दिया है। भारती ने 2019 में बीजेपी से घाटाल से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। वहीं हुमायूं कबीर ने कुछ महीने पहले पद से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखा है।

    विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 39 सीटों के लिए 345 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 1 अप्रैल को मतदान होना है। असम में बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। असम चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी के 34 प्रत्याशी मैदान में है तो वहीं कांग्रेस के 28, एजेपी-19, एआईडीयूएफ के 7, एजीपी के 6, बीपीएफ के 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 176 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है।

    असम के दूसरे चरण के चुनाव में बीजेपी , कांग्रेस समेत कई पार्टियों के कई दिग्गजों की की साख दांव पर लगी है। इस चरण में ढ़ोलाई से बीजेपी सरकार के मंत्री परीमल सुकलावैद्य, रंगिया से भावेश करलिता, जागीरोड से पिजुष हजारिक और सोनाई से विधानसभा उपाध्यक्ष अमिनुल हक लस्कर की किस्मत दांव पर है। इनके अलावा कमलापुर से दिगंत कालिता, मोरीगांव से रमाकांत देवरी, ब्रह्मपुर से जीतु गोस्वामी, हाफलांग से नंदिता गारसोला और नलबाड़ी से जयंत मल्ला बरुआ चुनाव मैदान में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+