सीजेआई बोबडे के हटने के बाद इन तीन जजों की बेंच करेगी निर्भया केस की सुनवाई
सीजेआई बोबडे के हटने के बाद इन तीन जजों की बेंच करेगी निर्भया केस की सुनवाई
Recommended Video
नई दिल्ली। चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे के निर्भया गैंगरेप केस से हटने के बाद नई बेंच का गठन किया गया है। अब जस्टिस ए एस बोपन्ना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस आर भानुमति की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी। सुनवाई कल (बुधवार) होगी। बेंच में जस्टिस ए एस बोपन्ना का नाम नया है जो सीजेआई की जगह लेंगे। जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस आर भानुमति पहले से बेंच में शामिल हैं।

मंगलवार को सीजेआई बोबडे ने खुद को निर्भया मामले की सुनवाई कर रही बेंच से अलग कर लिया था। जस्टिस बोबडे ने खुद को सुनवाई से अलग करने के पीछे निजी वजह बताई है। अब अक्षय कुमार की फांसी के खिलाफ दाखिल पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की नई पीठ बुधवार सुबह 10:30 बजे सुनवाई करेगी।
दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप केस में दोषी अक्षय की अपनी मौत की सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है। इस याचिका पर मंगलवार को दोपहर दो बजे से सुनवाई होनी थी। निर्भया गैंगरेप केस के चारो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। चारों, अक्षय, मुकेश, पवन गुप्ता और विनय शर्मा इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। इनमें से एक अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है।
2012 में दिसंबर में छह लोगों ने चलती बस में लड़की के साथ गैंगरेप किया था। इसके बाद इन लोगों ने उसे लोहे की रॉड से मारकर सड़क पर फेंक दिया था। लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। एक आरोपी की जेल में मौत हो गई थी।एक नाबालिग तीन साल की सजा के बाद छूट गया है। चार लोगों को फांसी की सजा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications