Begusarai Lok Sabha: PM Modi के नाम पर वोट किया, BJP के 3 अच्छे काम बताएं, जवाब पता नहीं, जानिए क्या है माहौल
Begusarai Lok Sabha Ground Report: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सज चुका है। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रही है। इसी क्रम में बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव का क्या है माहौल, जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र पहुंची। मतदाताओं, पत्रकारों समेत नेताओं और अन्य लोगों से बात की।
वन इंडिया हिंदी ने विभिन्न मुद्दों पर लोगों से बात की, उन्होंने कहा कि भाजपा को राम मंदिर बनाने का श्रेय बिल्कुल भी नहीं जाता है। यह मुद्दा तब से चला आ रहा है, जब भाजपा अस्तित्व में भी नहीं थी। हां ये ज़रूर कह सकते हैं कि भाजपा ने हिंदुत्व पर ज़ोर दिया है।

पीएम मोदी ने सिर्फ़ धर्म की सियासत की है और हिंदु समुदाय को यह महसूस कराया है कि आप हमारी (भाजपा) की सरकार में महफूज़ हैं। अगर हम नहीं होते तो हिंदू हिंदुस्तान में डरे सहमे रहते। भाजपा सरकार से पहले भी हिंदू महफूज़ थे। कभी हिंदुओं को ख़तरा था ही नहीं। भाजपा ने ही हिंदुओं में असुरक्षित होने का डर पैदा किया।
Recommended Video
कांग्रेस की पूर्व महिला विधायक ने कहा कि मीडिया में देखने को मिलता है कि लोगों से सवाल कीजिए तो बोलेंगे पीएम मोदी के चेहरे पर वोट किया। जब पूछिएगा की भाजपा के 3 काम बताएं तो ख़ामोश हो जाते हैं। भाजपा के लोगों को स्क्रिप्ट दे दी गई है, उसी स्क्रिप्ट पर चुनावी प्रचार कर रहे हैं।
कांग्रेस कभी भी इस तरह की गंदी राजनीति नहीं करती है। यही वजह है कि सत्ता से बेदखल होना पड़ता है। अब लोग जागरुक हुए हैं, जनता ने देख लिया है कि पीएम मोदी ने ना महिलाओं के लिए कुछ किया है और ना ही किसी और के लिए कुछ किया है। बस की है तो धर्म का राजनीति।
ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान जब लोगों से यह सवाल किया गया कि क्या विपक्ष अपनी ज़िम्मेदारी सही से निभा रहा है। इस पर लोगों ने कहा कि विपक्ष में कमज़ोरी है, वह भाजपा को सही से काउंटर नहीं कर पा रहा है। विपक्ष के पास चेहरा नहीं दिखा रहा जो पीएम मोदी के मुकाबले में खड़ा किया जाए।
केंद्र स्तर पर इंडिया गठबंधन बनने से विपक्षी एकता मज़बूत हुई है, इस बार कुछ बदलाव के आसार हैं। क्योंकि सिर्फ़ धर्म के नाम सियासत करने से लोगों की बेरोज़गारी दूरी नहीं होगी। महंगाई से निजात नहीं मिलने वाला है। 10 साल भाजपा के वादों को दिया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इस बार बदलाव ज़रूरी है।












Click it and Unblock the Notifications