Begusarai Lok Sabha: KCC नहीं, खाद की कालाबाज़ारी, किसानों पर सांसद ने नहीं दिया ध्यान, जानिए क्या है माहौल

Begusarai Lok Sabha Ground Report: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष के बीच खूबी और खामी को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दावे कर रही है।

लोकसभा चुनाव का माहौल क्या है, यह जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची, मतदाताओं के मूड को खंगालने की कोशिश की। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों से बात की और चुनावी माहौल समझने की कोशिश की।

Begusarai Lok Sabha farmer is angry with MP Giriraj Singh, Kya mahaul hai bihar news in hindi

वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी ने किसान नेता से बात कि, जिन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी। राजीव चौधरी (किसान नेता, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा) ने कहा कि केसीसी बीमा भारत में हर जगह चालू है, सिर्फ़ बिहार में ही बंद है।

Recommended Video

    KCC नहीं, खाद की कालाबाज़ारी, किसानों पर सांसद ने नहीं दिया ध्यान, जानिए क्या है माहौल

    किसानों को इस वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश की वजह से फसल ख़राब हो जाए, सूखा पड़ने से फसल बर्बाद हो जाए, सरकार की तरफ़ से कोई लाभ नहीं मिलता है। वहीं उन्होंने कहा कि खाद की भी कालाबाज़ारी हो रही है। 1250 में मिलने वाला खादल 1500 सौ रुपये में किसान लेते हैं।

    वन इंडिया हिंदी के संवाददाता ने जब सवाल किया कि आप (राजीव चौधरी) किसान नेता है। भाजपा से जुड़े हुए हैं, तो आपके स्थानीय सांसद गिररिरजा सिंह बीजेपी से ही हैं। केंद्रीय मंत्री भी हैं, उनसे किसानों की समस्या क्यों हल नहीं करवाई।

    इस सवाल के जवाब में राजीव चौधरी ने कहा कि हमने गिरिराज सिंह से किसानों की समस्या पर बात करनी चाही, लेकिन उनके पास किसानों के लिए वक्त नहीं है। कई बार उनसे यह बात कही कि डीएम स्तर से खाद् की कालाबाज़ारी पर बात कीजिए लेकिन उन्हें इन सब बातों के लिए छुट्टी नहीं है।

    गिरिराज सिंह को किसान की समस्या के लिए छुट्टी नहीं है, बस उनके पास वक्त है तो हिंदू, मुस्लिम करने के लिए। राजीव चौधरी ने कहा कि उस व्यक्ति (गिरिराज सिंह) को बेगूसराय से क्या, पूरे हिंदुस्तान में मोदी जी टिकट दे दिए तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात होगी।

    राजीव चौधरी ने कहा कि बेगूसराय से जो दूसरे भाजपा उम्मीदवार खड़े होंगे उनके लिए भी गिरिराज सिंह की वजह परेशानी बढ़ जाएगी। गिरिराज सिंह ने भाजपा की छवि को ख़राब कर दिया है। बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। संगठन से जुड़े हुए हैं, इसलिए यह हम लोगों की मजबूरी है वोट भाजपा को देंगे। लेकिन आम आदमी गिरिराज सिंह की छवि देखकर कभी वोट नहीं करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+