Begusarai Lok Sabha: पीएम मोदी के नाम पर वोट दिया था, लेकिन सांसद गिरिराज ने... जानिए क्या है माहौल?

Begusarai Lok Sabha Ground Report: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र बिहार में 'क्या माहौल है' जानने के लिए वन इंडिया की टीम बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के बछवाड़ा विधानसभा पहुंची। वहां के मतदाताओं के मूड को खंगालने की कोशिश की, उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी।

बछवाड़ा विधानसभा के लोगों ने कहा कि पीएम मोदी के नाम पर गिरिराज सिंह को वोट किया था। अपने ज़िला के उम्मीदवार कन्हैया को वोट नहीं करके गिरिराज सिंह को वोट दिया था। उम्मीद थी कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गिरिराज सिंह ज़िले का विकास करेंगे। इससे राज्य का विकास होगा और देश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा लेकिन गिरिराज सिंह ने बीजेपी और पीएम मोदी का नाम ख़राब कर दिया।

Begusarai Lok Sabha Election 2024 bihar,kya hai mahaul, people given vote in the name of pm Modi

आरएसएस के सदस्य विनोद ने कहा कि गिरिराज सिंह सांसद बने, केंद्रीय मंत्री की कुर्सी मिली। ज़िम्मेदार पद पर होने के बाद उन्हें चाहिए था कि ज़िले में विकास का नया मॉडल पेश करें, लेकिन वह ज़िले का क्या विकास करेंगे ख़ुद का ही विकास करने लगे।

Recommended Video

    Begusarai Lok Sabha: 'जानवर को वोट दे देंगे लेकिन गिरिराज को नहीं, कट सकता है टिकट', क्या माहौल है?

    हर विधानसभा क्षेत्र में कमीशन बटोरने के लिए अपने एजेंट को बैठा दिया। इसके बाद अवैध उगाही का सिलसिला चालू हो गया। जो इंसान लाख रूपये नहीं कमा सकता था। अब उसके पास अरबों रुपए हैं। बेगूसराय की जनता ने जिस उम्मीद से वोट दिया था, वो सारी उम्मीदें टूट गईं।

    विनोद ने कहा कि मैं तो संगठन से जुड़ा हुआ हूं, इसका ये मतलब नहीं कि गलत को सही बोलूंगा। एक आम मतदाता कि हैसियत से मैं यह दावे से बोल रहा हूं कि गिरिराज सिंह ने बीजेपी की छवि ख़राब कर दी है।

    बेगूसराय क्या गिरिराज सिंह बिहार की किसी भी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगे हार जायेंगे। उन्होंने बीजेपी की ऐसी हालत कर दी है कि भाजपा किसी भी साफ छवि के उम्मीदवार को चुनावी दंगल में उतार ले, बेगूसराय से जीतना मुश्किल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+