Begusarai Lok Sabha: ‘इंडिया गठबंधन’ की तरफ़ से बेगूसराय सीट पर CPI ने ठोका दावा, जानिए क्या है माहौल
Begusarai Lok Sabha Ground Report: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। NDA बनाम INDIA की सियासत चरम पर है। NDA गठबंधन के नेता पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार है।
बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल क्या है यह जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र पहुंची। जहां विभिन्न संगठनों के लोगों से बात कर उनके मूड को खंगालने की कोशिश की। इसी क्रम में हमारे वरिष्ठ संवाददाता इंज़माम वहीदी ने AIYF बिहार के सचिव शंभू देवा से बात की।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए शंभू देवा ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बेगूसराय संसदीय क्षेत्र सीपीआई का गढ़ रहा है। 'इंडिया गठबंधन' की तरफ़ से इस बार सीपीआई के खाते में ही बेगूसराय सीट आएगी। हम लोगों के नेता और कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर लोगों से मुलाक़ात कर पार्टी को मज़बूत करते हुए 'इंडिया गठबंधन' को जीत दिलाना सुनिश्चित कर रहे हैं।
Recommended Video
शंभू देवा ने स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि 5 सालों में गिरिराज सिंह ने ज़िला की जनता के लिए कुछ नहीं किया है। आगामी चुनाव में जनता गिरिराज सिंह और भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। बेगूसराय सीट से सीपीआई जीत दर्ज कर रही है।
हमारी सरकार आने पर जनता से जुड़े हर मुद्दों का हल निकाला जाएगा। बेगूसराय ओद्योगिक राजधानी होने के बाद भी यहां के युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा है। हम लोग जीत कर आएंगे तो सबसे पहले बेगूसराय की जनता के लिए बरौनी रिफ़ाइनरी से मिलने वाली सुविधा को ज़मीन पर उतारेंगे।
बरौनी रिफ़ाइनरी अंतर्गत 8 किलोमीटर के दायरे में जो गांव और क्षेत्र आते हैं। वहां स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली की सुविधा आम जनता को दिलाएंगे। यह रिफारी का दायित्व बनता है कि आस पास के क्षेत्र को सारी सुविधाएं दे। प्रदुषण की मार जनता झेल रही है और स्थानीय सांसद (गिरिराज सिंह) रिफाइनरी गेस्ट हाउस में रुक कर अपना बैग भरने में लगे हुए हैं।
जनता अब और अत्याचार नहीं सहने वाली है, वादों का लॉलीपॉप देकर भाजपा ने गिरिराज सिंह को सांसद तो बना दिया और जनता उम्मीदों की आस में जीती रही। इस बार के चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ़ कर देंगे, क्योंकि हम लोग धर्म की सियासत नहीं, इंसानियत के लिए समाजसेवा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications