गजब की दीवानगी! महिला फैन ने मरने से पहले संजय दत्त के नाम किए बैंक लॉकर
एक फैन ने मरने से पहले अपने फेवरेट एक्टर संजय दत्त के नाम पूरी संपत्ति कर दी। मुंबई के मालाबार हिल की रहने वाली निशी त्रिपाठी ने मरने से पहले अपने बैंक अकाउंट और लॉकर की पूरी धनराशि अभिनेता के नाम कर दी। हालांकि संजय दत्त ने इस पैसे में से एक रुपये लेने से भी इनकार कर दिया है।
Recommended Video


मुंबई। फिल्मी सितारों के लिए फैंस की दीवानगी देखने लायक होती है। फैंस अपने बच्चों के नाम से लेकर घर में सितारों की अनगिनत तस्वीरें लगाते हैं लेकिन इस फैन ने जो अपने चहेते सितारे के लिए किया है, वो सबसे अलग है। एक फैन ने मरने से पहले अपने फेवरेट एक्टर संजय दत्त के नाम पूरी संपत्ति कर दी। मुंबई के मालाबार हिल की रहने वाली निशी त्रिपाठी ने मरने से पहले अपने बैंक अकाउंट और लॉकर की पूरी धनराशि अभिनेता के नाम कर दी। हालांकि संजय दत्त ने इस पैसे में से एक रुपये लेने से भी इनकार कर दिया है।

मरने से पहले संजय दत्त को बनाया अपना नॉमिनी
मुंबई के मालाबार हिल की रहने वाली निशी त्रिपाठी की 15 जनवरी को लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। वो अपनी 80 वर्षीय मां और तीन भाई-बहन के साथ रहती थीं। मुंबई मिरर के अनुसार मरने से पहले उन्होंने अपने बैंक को कई खत लिखे और 'अभिनेता संजय दत्त' को अपना नॉमिनी बनाया था। उन्होंने अभिनेता का पता उनके पाली हिल स्थित घर का दिया था। निशी के परिवार को भी इस बात की कोई जानकारी नहीं थी।

निशी की दीवानगी जानकर शॉक में परिवार
निशी की प्रार्थना सभा में उनके वकील ने परिवार को इसकी जानकारी दी। उनके परिवार को मालूम था कि वो संजय दत्त की बड़ी फैन हैं, लेकिन इतनी दीवानगी के बारे में वो खुद नहीं जानते थे। वहीं संजय दत्त को ये 29 जनवरी को पता लगा जब एक पुलिस ऑफिसर ने उन्हें इस मामले की जानकारी दी। वो उस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' की शूटिंग कर रहे थे।

संजय दत्त ने धनराशि लेने से किया इनकार
संजय दत्त निशी द्वारा उन्हें नॉमिनी चुने जाने से काफी अभिभूत हैं लेकिन उन्होंने इस धनराशि में से एक भी रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया है। इसके लिए उन्होंने बैंक को खत भी लिखा है और कहा है कि लॉकर और अकाउंट का सारा सामान उनके परिवार को सौंप दिया जाए। निशी के लॉकर और अकाउंट को लीगल कारणों के कारण अभी तक नहीं खोला गया है।

'इस घटना से अभिभूत हूं'
संजय दत्त के वकील ने कहा कि वो परिवार को धनराशि मिल जाए, इसके लिए हर संभव मदद करेंगे। इस घटना पर अभिनेता ने कहा, 'एक्टर्स के तौर पर हम जानते हैं कि फैंस हमारे नाम पर अपने बच्चों के नाम रखते हैं, वो हमारा पीछा करते हैं, हमें तोहफे देते हैं लेकिन इससे मैं शॉक हूं। मैं इसमें से कुछ भी क्लेम नहीं करूंगा। मैं उन्हें नहीं जानता था लेकिन मैं इस पूरी घटना से बहुत अभिभूत हूं।'












Click it and Unblock the Notifications