'मुस्लिम समुदाय के चलते बना विधायक, हिंदू इलाके में नहीं बनेगी कोई डिस्पेंसरी', कांग्रेस MLA का VIDEO Viral
गुजरात चुनाव के बीच कांग्रेस विधायक इंद्रजीत परमार ने धार्मिक बयान देकर सियासी पारा को बढ़ा दिया है। कांग्रेस विधायक एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मुस्लिम समुदाय के कारण विधायक बना।
गुजरात चुनाव के बीच कांग्रेस विधायक इंद्रजीत परमार ने धार्मिक बयान देकर सियासी पारा को बढ़ा दिया है। कांग्रेस विधायक एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मुस्लिम समुदाय के कारण विधायक बना। मेरे लिए मुस्लिम समुदाय के लोग अल्ला की तरह हैं, मेरे मां-बाप हैं। हम मुस्लिम समुदाय के क्षेत्रों में काम करना चाहते हैं।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुस्लिम समुदाय निवासियों से वादा किया कि हिंदू क्षेत्र में किसी भी डिस्पेंसरी की अनुमति नहीं दी जाएगी। विधायक इंद्रजीत परमार ने कहा कि यह डिस्पेंसरी अगर हिंदू क्षेत्र में जाती है तो किसी काम की नहीं है। उनलोगों को अस्पताल की जरूरत नहीं है। मैं सिर्फ मुस्लिम समुदाय के कारण आज विधायक हूं। साथ ही उन्होंने इस पर जोर देते हुए गारंटी देते हुए कहा कि हिंदू क्षेत्र में किसी भी डिस्पेंसरी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
'मुस्लिम समुदाय के लोग मेरे लिए अल्लाह की तरह'
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की गुजरात इकाई के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने कांग्रेस विधायक इंद्रजीत परमार का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक को यह कहते हुए देखा जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय के लोग मेरे लिए अल्लाह की तरह हैं। यह डिस्पेंसरी किसी काम की नहीं है अगर यह हिंदू क्षेत्र में जाती है। उन लोगों को अस्पताल की जरूरत नहीं है। मैं मुस्लिम समुदाय के कारण विधायक बन पाया। मैं गारंटी देता हूं कि हिंदू क्षेत्र में किसी भी डिस्पेंसरी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हालांकि, विधायक इंद्रजीत परमार ने धार्मिक भेदभाव के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो साल 2017 का है।
यह भी पढ़ें- MCD चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद महाबल मिश्रा












Click it and Unblock the Notifications