MCD चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद महाबल मिश्रा

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को यह झटका दिया है। पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को यह झटका दिया है। पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सार्वजनिक रैली के दौरान महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

Recommended Video

    MCD Elections 2022: कांग्रेस के पूर्व सांसद Mahabal Mishra ने AAP का दामन थामा | वनइंडिया हिंदी*News
    आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आगामी एमसीडी चुनाव से पहले, महाबल मिश्रा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में झाड़ू का दामन थाम लिया। पहाड़गंज में रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन लोगों को वोट न दें जो दिल्ली में विकास और कल्याणकारी कार्यों को रोकना चाहते हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवासियों को मुफ्त बिजली की आपूर्ति रोकने के लिए बीजेपी ने साजिश रची है, मैं उन्हें कामयाब नहीं होने दूंगा।

    14 रोड शो करेगी बीजेपी

    दिल्ली एमसीडी चुनाव में फिर से वापसी की कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेताओं की एक बड़ी टीम मैदान में उतार दी है। बीजेपी के ये नेता पूरी दिल्ली में रविवार (20 नवंबर) को 14 रोड शो करेंगे। इस रोड शो को 'विजय संकल्प रोड शो' का नाम दिया गया है।

    बीजीपे के ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

    इस रोड शो का नेतृत्व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बीजेपी के इस रोड शो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, MoS मीनाक्षी लेखी के अलावा हरदीप सिंह पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत भी इन रोडशो को नेतृत्व करेंगे।

    यह भी पढ़ें- CM अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में विकास कार्यों को रोकने वालों को वोट मत देना

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+