कुएं में गिरे भालू को बाहर निकालने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, दिल जीत लेगा रेस्क्यू का ये वीडियो

नई दिल्ली: लॉकडाउन की वजह से इंसान घरों में कैद हैं। इस बीच जानवर जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में भी दो भालू मस्ती करते हुए रिहायशी इलाके में पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ एक हादसा हुआ और वो कुएं में जा गिरे। जिसके बाद उनको वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक भालू आराम से सीढ़ी चढ़ते दिख रहा है।

सलेकासा रेंज में हुई घटना

सलेकासा रेंज में हुई घटना

दो भालू महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक खुले कुएं में गिर गए थे। ये इलाका सलेकासा रेंज में पड़ता है। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को दी। कुआं काफी गहरा था, जिस वजह से दोनों को निकालने में दिक्कतें आ रही थीं। इस बीच वन विभाग के अधिकारियों को एक आइडिया आया और उन्होंने कुएं में सीढ़ी फेंक दी। जिसके बाद भालू खूद ही सीढ़ी पकड़ कर ऊपर पहुंच गया। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

दोनों भालू को जंगल में छोड़ा

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दोनों भालू को बचाने में चार घंटे का वक्त लग गया। उन्होंने सीढ़ी तो फेंक दी थी लेकिन जल्दी से वो चढ़े नहीं। इस बीच वहां पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए थे। जिस वजह से भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोनों को बाद में पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया। इतने गहरे कुएं में गिरने के बाद भी उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई थी। इससे पहले अप्रैल में मध्य प्रदेश में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया था। जिसको इसी तरह सीढ़ी की मदद से निकाला गया था।

IFS ने ट्वीट किया वीडियो

IFS ने ट्वीट किया वीडियो

ओडिशा में तैनात भारतीय वन सेना अधिकारी सुशांत नंदा ने भालू को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कोरोना और अम्फान तूफान की दुख भरी खबरों के बीच इस वीडियो ने दिल खुश कर दिया है। उन्होंने बताया कि भालू को निकालने के लिए वहां पर लोगों ने कुछ लटकाया भी था। जिसे देखकर भालू ऊपर की ओर सीढ़ी चढ़ता चल गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने भालू को रेस्क्यू करने वाली टीम को धन्यवाद भी कहा है। आपको बता दें कि IFS सुशांत नंदा ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। आए दिन वो जंगली जानवरों के दिलचस्प वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+