भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज पर BCCI ने केंद्र से स्थिती साफ करने को कहा
नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर बीसीसीआई ने केंद्र सरकार को लेटर लिखा है। बीसीसीआई ने अपने लेटर में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर केंद्र से अपनी स्पष्टीकरण मांगा है। अपने लेटर में बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से कहा है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर अगर केंद्र सरकार अपनी स्थिति/नीति में विचार कर सकते हैं तो बहुत अच्छा होगा।

बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वे दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण 2012 से बंद भारत-पाक क्रिकेट श्रृंखला के संबंध में औपचारिक रूप से अपनी स्थिति साफ करें।
बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वे दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण 2012 से बंद भारत-पाक क्रिकेट श्रृंखला के संबंध में औपचारिक रूप से अपनी स्थिति साफ करें। बीसीसीआई ने लिखे अपने लेटर कहा, अगर आप भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ स्वदेश और विदेशी दौरों में खेलने के लिये भारत सरकार से पूर्व में मंजूरी लेने की आवश्यकता को लेकर भारत सरकार की नीति - स्थिति औपचारिक तौर पर स्पष्ट कर सकें तो बीसीसीआई आभारी होगा।












Click it and Unblock the Notifications