दिल्ली-मुंबई ऑफिस में आयकर की छापेमारी पर क्या बोला BBC, किया ये ट्वीट
BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस में आयकर विभाग की रेड जारी है, जिस पर अब इस बीबीसी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

Delhi-Mumbai BBC Office IT Raid: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को पहले दिल्ली और फिर मुंबई बीबीसी दफ्तर में आईटी विभाग की टीम पहुंची, जहां उन्होंने एक सर्वे ऑपरेशन चलाया। जांच के तौर पर ऑफिस में कर्मचारियों के मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप जब्त किए हैं। वहीं अब इस पूरे मामले पर बीबीसी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
वित्त विभाग की जांच कर रही टीम
आयकर विभाग ने बीबीसी के दिल्ली में केजी मार्ग और मुंबई मुंबई के कलिना, सांताक्रूजज स्थित बीबीसी स्टूडियो कार्यालय पर सर्वे शुरू किया। आयकर विभाग के अफसर BBC के वित्त विभाग के खाते में कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। विभाग ने खाते, वित्त विभाग के लोगों के कुछ मोबाइल फोन, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए हैं। जिसमें से बैकअप लेकर फिर इसे वापस सौंप देंगे।
विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुआ था हंगामा
बीबीसी के ऑफिस में आईटी विभाग की रेड ऐसे वक्त हुई है, जब हाल ही में बीबीसी द्वारा 2002 के गुजरात दंगों और भारत पर दो पार्ट की डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। ऐसे में डॉक्यूमेंट्री के कुछ हफ्तों के बाद यह अचानक कार्रवाई हुई है। विभाग के अनुसार वो कंपनी के कारोबारी परिचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
बीबीसी ने किया ट्वीट
आयकर विभाग की छापेमारी पर अब बीबीसी ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीबीसी प्रेस न्यूज टीम की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी।
बीबीसी बना सबसे 'भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन': BJP
इधर, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बीबीसी ऑफिस पर चल रहे आईटी के 'सर्वे' के बीच कहा कि भारत में काम करने वाले किसी भी मीडिया संगठन को देश के नियमों और विनियमों का पालन करना होगा। आयकर विभाग ने बीबीसी कार्यालय पर कानूनी रूप से छापे मारे। बीबीसी दुनिया में सबसे 'भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन' बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications