भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही थी पाक की 'BAT', सेना ने दिया जवाब
जम्मू-कश्मीर: सेना की सतर्कता पाक के बड़े हमले की साजिश नाकाम
नई दिल्ली। कश्मीर में पाक की ओर से घुपसैठ की एक बड़ी साजिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। आज दोपहर करीब एक बजे पाक बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने सात से आठ हथियारबंद घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। घुसपैठ की कोशिश कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में की गई है।

पाकिस्तान की सेना लगातार फायरिंग कर भारतीय सेना का ध्यान बटांकर घुसपैठ की कोशिशें करती रहती है। मंगलवार को ही घुपसपैठ की ये दूसरी कोशिश है। मंगलवार सुबह जम्मू और कश्मीर स्थित उड़ी के जोरावर में सेना ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है। देर तक चली मुठभेड़ के बाद इसमें एक आतंकी मारा गया। जिसके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।
इससे पहले जम्मू और कश्मीर पुलिस ने दो आंतिकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी हाल ही में हुए रामबन जिले में बनिहाल के हमले के जिम्मेदार हैं। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान आरिफ और गजनफर के तौर पर हुई है। इन आतंकियों से जो हथियार बरामद किए गए हैं उनमें हमले के दौरान छीन ली गई एक एके असॉल्ट राइफल, एक इंसास राइफल सहित दो सर्विस राइफल शामिल हैं।
वहीं थलसेनाध्यक्ष विपिन रावत ने भी सीमा पार से हो रही घुसपैठ पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि आतंकवादी आते रहेंगे और हम उन्हें मार कर कब्र में दफनाते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो भारतीय सेना आने वाले दिनों में और सर्जिकल स्ट्राइक करने से नहीं पीछे नहीं हटेगी। राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम में रावत ने ये कहा।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications