दिव्यांग लड़की रिंग में डाल सके बॉल इसलिए खिलाड़ियों ने ऊपर उठाया, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

इंटरनेट पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बास्केटबॉल खिलाड़ी एक प्वाइंट स्कोर करने के लिए दिव्यांग लड़की की मदद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो जा रहे हैं और बास्केटबॉल खिलाड़ियों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

basketball video

ये भी पढ़ें- VIDEO: 'अम्मी ने मेरी चॉकलेट चुराई है, जेल में डाल दो...'मां के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंचा 3 साल की मासूम

बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने दिव्यांग लड़की को एकसाथ मिलकर उठाया

बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने दिव्यांग लड़की को एकसाथ मिलकर उठाया

इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह कहां का है अभी तक इस बारे में नहीं पता चल पाया है। लेकिन लोगों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वीडियो किसी दूसरे देश का है। दिव्यांग लड़की बास्केटबॉल में एक प्वाइंट स्कोर कर सके, इसके लिए खिलाड़ियों ने मिलकर उसे ऊपर उठा दिया, ताकि वह बास्केटबॉल के रिंग तक पहुंच सके।

दिव्यांग लड़की को 5वें प्रयास में मिली सफलता

दिव्यांग लड़की को 5वें प्रयास में मिली सफलता

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांग लड़की बार-बार गोल करने में विफल रहती है। हालांकि, वह ऐसा कर सके, इसके लिए खिलाड़ियों की तरफ से उसका उत्साह बढ़ाया जाता है। इस दौरान खिलाड़ी उसे मोटिवेट भी करते रहते हैं। अंत में अपने पांचवें प्रयास में वह बास्केटबॉल को रिंग में डालने में सफल हो जाती है। जैसे ही वह बास्केटबॉल को रिंग में डालती है, वैसे ही खिलाड़ियों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ग्राउंड गूंज उठता है। वहीं, बास्केटबॉल को रिंग में डालकर एक प्वाइंट हासिल करके दिव्यांग लड़की भी मुस्कुरा देती है। इसके बाद खिलाड़ी उसे नीचे उतार देते हैं।

इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया है वीडियो

इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया है वीडियो

इस वीडियो को गुड न्यूज नामक पेज पर शेयर किया गया है। इस पेज पर अक्सर अच्छे-अच्छे वीडियो शेयर होते रहते हैं। दिव्यांग महिला के वीडियो को 'आओ दयालुता से दुनिया को बदले' नामक कैप्शन से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो जा रहे हैं और खिलाड़ियों को हीरो बता रहे हैं।

इससे पहले 17 वर्षीय दृष्टिबाधित बच्चे का वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले 17 वर्षीय दृष्टिबाधित बच्चे का वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले बास्केटबॉल ग्राउंड से एक 17 वर्षीय बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था। एक इंटर स्कूल की प्रतियोगिता में एक दृष्टिबाधित बच्चे की खिलाड़ियों ने मदद की थी। इस दौरान एक खिलाड़ी रिंग के पास लोहे की रॉड से पीट कर आवाज निकाल रहा था, ताकि बच्चे को पता चल सके कि रिंग किधर है। अंत में दृष्टिबाधित बच्चे ने रिंग में बॉल को फेंक दिया। जिसके बाद लोग पूरे ग्राउंड में उछलने लगे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+