कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे बसवराज बोम्मई, प्रदेश को मिल सकते हैं 3 उपमुख्यमंत्री
नई दिल्ली, 28 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के नेता बसवराज सोमप्पा बोम्मई आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे होगा। पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के बेटे बसवराज बोम्मई ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक की पढ़ाई की है और वह जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व नेता भी रह चुके हैं। आज बसवराज प्रदेश के 23वे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। बसवराज के साथ प्रदेश में तीन उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त किए जाएंगे। बता दें कि बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद मंगलवार को भाजपा हाई कमांड ने बसवराज बोम्मई को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान होने के बाद बसवराज ने कहा था कि वह गरीबों की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

Recommended Video
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान में हिंदू लड़के से लगवाए गये अल्लाहू अकबर के नारे, भगवान को लेकर बुलवाए गये अपशब्द, VIDEO वायरल
रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक को तीन उपमुख्यमंत्री भी मिल सकते हैं और भाजपा के नेताओं ने तीन मुख्यमंत्री के फॉर्मूले को स्वीकार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार गोविंद करजोल, श्रीरामालु और आर अशोक को उपमुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है। गौरतलब है कि बासवाराज बोम्मी बीएस येदियुरप्पा सरकार में गृह मंत्री थे और वह मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार थे।












Click it and Unblock the Notifications