पाकिस्तान में हिंदू लड़के से लगवाए गये अल्लाहू अकबर के नारे, भगवान को लेकर बुलवाए गये अपशब्द, VIDEO वायरल
पाकिस्तान में जबरन एक हिंदू लड़के से अल्लाहू अकबर के नारे लगवाए गये और हिंदू देवी देवताओं को गाली देने के लिए कहा गया।
इस्लामाबाद, जुलाई 28: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए रहना काफी संघर्षों से भरा है। खासकर पाकिस्तान में कट्टरपंथियों की तादाद इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है, जो दूसरे धर्म और मजहब वालों को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। पाकिस्तान पहले से ही धर्म परिवर्तन के लिए बदनाम रहा है। पिछले हफ्ते ही पाकिस्तान में अगवा कर धर्म परिपर्तन करवा दी गई एक हिंदू लड़की को आजाद करवाया गया है, इसीबीच एक और पाकिस्तान से वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक हिंदू लड़के की पिटाई की जा रही है और उसे अल्लाहू अकबर बोलने के लिए कहा जा रहा है।

अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो पाकिस्तान के सिंध प्रांत का है, जहां अब्दुल सलाम दाऊद नाम का एक कट्टरपंथी शख्स एक हिंदू लड़के की पिटाई करता दिख रहा है। अब्दुल नाम का शख्स खुद अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाता दिख रहा है और वीडियो में दिख रहा है कि वो हिंदू लड़के को बुरी तरह से धमका रहा है और गालियां दे रहा है। इसके साथ ही वो हिंदू लड़के को बार बार अल्लाहू अकबर के नारे लगाने के लिए कह रहा है। मारपीट से डरा हुआ हिंदू लड़का अल्लाहू अकबर के नारे भी लगाता है। लेकिन, आगे इस कट्टरपंथी शख्स ने जो किया, वो बेहद घिनौना था।

हिंदू लड़के की पिटाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि दाऊद एक हिंदू लड़के के कॉलर को पकड़े हुए है और उसे गालियां देकर अल्लाहू अकबर के नारे लगाने के साथ साथ हिंदू देवी-देवताओं को गाली देने के लिए कहता है। दाऊद फिर हिंदू लड़के को गालियां देने लगता है और फिर हिंदू धर्म के खिलाफ अनाप-शनाप बोलने लगता है। पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित हिंदू लड़के की पहचान मुकेश भील के तौर पर की गई है, जो आरोपी दाऊद के सामने हाथ जोड़े हुए खड़ा है और बार बार छोड़ देने की गुहार लगाते हुए दिख रहा है। पीड़ित लड़के की पिटाई करने के बाद गालियां देता हुआ आरोपी दाऊद वहां से चला जाता है। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति की पोल खुल गई है और इमरान खान सरकार के नये पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो गया है।
वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार
ऐसे तो पाकिस्तान में ऐसे वीडियो हर दूसरे दिन आये रहते हैं और कट्टरपंथी विचारधारा से ग्रसित सरकारों के शह पर ही वहां अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार होता है, लेकिन बच्चे से पिटाई और इस्लामी नारे लगाने का वीडियो जब काफी वायरल हो गया, तो इमरान सरकार को एक्शन लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह एफएटीएफ की तलवार और यूरोपीयन यूनियन की निगरानी है। पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शख्स दाऊद को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि आरोपी शख्स से पुलिसवाला हाथ मिला रहा है। ऐसे में समझा जा सकता है कि इसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी

15 दिन पहले का है वीडियो
गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक वीरजी कोहली ने पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि वीडियो करीब 15 दिन पहले का है। उन्होंने कहा कि आरोपी शख्स एक कंपनी का ड्राइवर है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान की काफी आलोचना की जा रही है और इमरान सरकार की फासीवादी मानसिकता की निंदा की जा रही है। इस वीडियो से साफ जाहिर होता है कि बात बात पर आरएसएस की विचारधारा को कोसने वाले इमरान खान से अपना घर नहीं संभल रहा है। वहीं, कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दुनिया को पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications