भारी बारिश के बीच धार्मिक यात्राओं का क्या है हाल? चल रहीं या बंद?

देश के लगभग सभी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। इस भारी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इन सब के बीच इस मूसलाधार बारिश का असर अब धार्मिक यात्राओं पर भी देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर कई धार्मिक यात्राओं पर रोक लगाई गई हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी धार्मिक यात्रा जारी है और किस-किस पर रोक लगा दी गई है।

अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन स्थगित
जम्मू कश्मीर में लगातार भारी बारिश के चलते अधिकारियों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन अमरनाथ यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर पंथयाल सुरंग के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है जिससे राजमार्ग बंद हो गया है। इसके चलते यातायात के आने जाने में परेशानी हो रही है। जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास से किसी भी यात्री को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

Char Dham Yatra

आदि कैलाश यात्रा दो माह के लिए स्थगित
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल विकास निगम ने सीमांत क्षेत्र धारचूला से चलने वाली आदि कैलाश यात्रा दो माह के लिए स्थगित कर दी है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि खराब मौसम और बार-बार सड़क अवरुद्ध होने के कारण आदि कैलाश यात्रा पर सितंबर तक के लिए रोक लगा दी गई है।

Char Dham Yatra

श्रीखंड महादेव यात्रा पर दो दिन की रोक
हिमाचल में भारी बारिश और रेड अलर्ट को देखते हुए श्रीखंड यात्रा पर 2 दिन के लिए रोक लगा दी गई है। इसके बाद जो श्रद्धालु श्रीखंड के निकल चुके हैं, उन्हें भी बेस कैंप में ही रुकना होगा और आगे जाने की इजाजत नहीं होगी।

Barish mein char dham yatra

केदारनाथ यात्रा
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में लगातार बारिश में भी यात्रा नहीं रोकी गई है। हजारों तीर्थ यात्री बारिश में भींगकर केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। धाम में दर्शनों के लिये तीर्थ यात्रियों की लंबी लाइन लगी हुई है। लेकिन थोड़ी निराश करने वाली खबर यह है कि हजारों यात्री बीमार हो रहे हैं।

बद्रीनाथ धाम यात्रा
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में भी भारी बारिश के बीच यात्रा लगातार जारी है। हालांकि, कई तीर्थ यात्री इस भारी बारिश में भींगकर जाने के लिए भी तैयार हैं। वैसे भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे पर पत्थर भी गिर रहे हैं लेकिन मलवे को जल्द से जल्द हटाया जा रहा है। कुछ यात्री इसमें बीमार भी हुए हैं लेकिन प्रशासन इन सभी का ख्याल रख रहा है।

गंगोत्री धाम यात्रा
गंगोत्री धाम यात्रा भी लगातार जारी है। कई तीर्थ यात्री भारी उत्साह के साथ यात्रा पर जा रहे हैं। हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेकर पहुंच रहे हैं और जल भरकर वापस लौट रहे हैं।

यमुनोत्री
भारी बारिश के बीच भी यमुनोत्री यात्रा जारी है। हालांकि यात्री की संख्या में काफी कमी आई है। फिर भी कई लोग भींगकर यात्रा करने पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+