शोपियां एनकाउंटर में जिंदा पकड़ा गया हिज्बुल का आतंकी, दूसरा ढेर
जम्मू। शोपियां में सुरक्षाबलों के हाथों एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, यहां आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतरा दिया है जबकि एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये एनकाउंटर शोपियां के बारबग में चल रहा था। सुरक्षाबलों को 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और सर्च ऑप्रेशन जारी किया जिसके बाद आतंकियों और जवानों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें दो आतंकियों को जवानों ने मार गिराया और एक ने सरेंडर कर दिया।
जिस आतंकी ने सरेंडर किया है वो हिज्बुल का सदस्य
कहा जा रहा है कि जो आतंकी मारे गए हैं वो दोनों हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य थे, जिनमें से एक का नाम अल्ताफ था और दूूूूसरे का नाम तारिक अहमद था।

जबकि जिस आतंकी ने सरेंडर किया है वो भी हिज्बुल का ही सदस्य है और उसका नाम आदिल है। वो तीन महीने पहले ही हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। उसके पास से भारी संख्या में हथियार भी बरामद हुआ है।
जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसे मारा नहीं जाएगा जिसके बाद वह एक मकान के मलबे से बाहर आया और पुलिस अधिकारियों के सामने अपने हथियार रख दिए। आदिल शोपियां के चिटीपोरा का रहने वाला है। उसे पूछताछ के लिए तुरंत वहां से दूर ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications