मैं भी मोदी कुर्ता पहनना चाहता था- बराक ओबामा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपित प्रणब मुखर्जी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सम्मान में आयोजित भोज में बराक ओबामा ने अपनी दिल की बात लोगों के बीच रखी। बराक ओबामा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी स्टायलिश हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद मोदी कुर्ता पहनने के इच्छुक थे।

Barack Obama

ओबामा ने कहा कि मैं आज एक पेपर पढ़ रहा था जिसमें लिखा था कि मिशेल नई फैशन आईकन हैं। हालांकि मैं खुद भी आज मोदी कुर्ता पहनना चाहता था। उन्होंने कहा कि मोदी मजबूत होने के साथ-साथ फैशनेबल भी हैं। वही ओबामा ने अपने पिछले भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि पिछली बार जब मैं भारत आया था तो मुंबई के एक स्कूल में हमने बच्चो के साथ डांस भी किया था जोकि एक अलग अनुभव था।

ओबामा ने कहा कि भारत के अखबारों में लिखा था कि मिशेल ओबामा रॉक्स। बिल्कुल मिशेल मुझसे बेहतर डांस करती हैं। मैं शुक्रगुजार हूं आप सबका कि मुझे आज डांस नहीं करना पड़ रहा है। ओबामा ने इस मौके पर भारत को अमेरिका का पुराना दोस्त बताते हुए कहा कि हमें एक दूसरे की जरूरत है और दोनों देशों के संबंध को हम बेहतर करने का प्रयास करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+