सिर्फ पीएम मोदी ने ही नहीं बराक ओबामा ने भी तोड़े कानून
नयी दिल्ली। 25 जनवरी को जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आएं तो उन्हें रिसीव करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ा और पालम एयरपोर्ट पहुंच गए। मोदी ने ओबामा के लिए कानून तोड़ा तो बराक ओबामा भी इसमें पीछे नहीं रहे।
आज राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सुरक्षा एजेंसी को आपत्ति को दरकिनार कर 20 मिनट तक एक जगह पर बैठे। ओबामा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए 2 घंटे तक एक ही जगह पर बैठे रहें।आपको बता दें कि अमेरिकन सुरक्षा एजेंसीके मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति एक जगह 20 मिनट से ज्यादा नहीं बैठ सकते । लेकिन, आज राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि बराक ओबामा सुबह पहुंच गये और लगातार परेड़ देखते रहे।
ओबामा के साथ उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी वहां मौजूद रहीं। वैसे उनका यह कदम अमेरिकन सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के खिलाफ है।दरअसल इसके लिए भारत ने अमेरिकी एजेंसियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया था। आसमान से सुरक्षा देने के लिए अमेरिकी सेटेलाइट भी 26 जनवरी को तैनात रहेगा।














Click it and Unblock the Notifications