वकील से मारपीट: पुलिसकर्मियों पर हुआ एक्शन, काम पर लौटेंगे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एडवोकेट

श्री मुक्तसर साहिब में पुलिस अधिकारियों पर वकीलों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा था। जिसके बाद बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा एक्शन में आया और कार्य बहिष्कार की घोषणा की। हालांकि अब उसने हड़ताल वापस ले ली है।

आरोप के मुताबिक पंजाब पुलिस ने एक वकील को हिरासत में लिया था। 25 दिसंबर देर रात उसे श्री मुक्तसर साहिब पुलिस स्टेशन लाया गया। वहां पर कई पुलिसवालों ने उसे बर्बर तरीके से पीटा। इस खबर के सामने आते ही वकील आग-बबूला हो गए।

 Haryana

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने तुरंत अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया। साथ ही हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर काम बंद करने को कहा। ऐसे में मंगलवार और बुधवार को कोर्ट में कोई काम नहीं हो पाया।

वहीं बार काउंसिल के चेयरमैन अशोक सिंगला ने अपने साथी पदाधिकारियों के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान, डीजीपी आदि से मुलाकात की। जिस पर सरकार ने उनको भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं दूसरी ओर आरोपी एसपी (गुप्तचर) रमनदीप सिंह भुल्लर, सीआईए इंस्पेक्टर रमन कुमार कंबोज और सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई अन्य पुलिसकर्मियों के नाम पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए एक एसआईटी भी गठित की गई है, जिसे लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू लीड करेंगे। इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों को रखा गया है। सरकार के इस कदम के बाद बार काउंसिल के सदस्य हड़ताल खत्म होने को राजी हो गए। ऐसे में गुरुवार से हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के वकील काम पर लौट आएंगे।

हाईकोर्ट में वकील नहीं लौटेंगे काम पर
वहीं दूसरी ओर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने शुक्रवार तक कार्य बहिष्कार का फैसला लिया है। पदाधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को आम सभा बुलाने का फैसला पहले लिया गया था। ऐसे में उसके बाद ही वो काम पर लौटेंगे। इस सभा में ही आगे की रणनीति तैयार होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+