जजों के विवाद को खत्म करने लिए बार काउंसिल ने CJI से मिलने का समय मांगा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जजों की प्रेस कॉफ्रेंस के बाद जजों के बीच मतभेज को खत्म करने के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा से मिलने का समय मांगा है। इस विवाद को सुलझाने के लिए बार काउंसिल का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमे चेयरमैन मनन भी शामिल हैं, वह आज सुबह जस्टिस चेलमेश्वर के घर पहुंचे थे। एक तरफ जहां बार काउंसिल के सदस्यों ने चीफ जस्टिस से मुलाकात का समय मांगा है तो दूसरी तरफ जस्टिस नागेश्वर व जस्टिस एसए बोबड़े भी जस्टिस चेलमेश्वर के घर पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। आपको बता दें कि शुक्रवार को जब जस्टिस चेलमेश्वर व अन्य जजों ने प्रेस कॉफ्रेंस की थी तो उसके बाद भी जस्टिस बोबड़े ने जस्टिस चेलमेश्वर से मुलाकात की थी।

शाम को अन्य जजों से मुलाकात

शाम को अन्य जजों से मुलाकात

जस्टिस चेलमेश्वर से मुलाकात के बाद बार काउंसिल के एक सदस्य ने बताया कि वह इस पूरे मसले पर कोई बयान चीफ जस्टिस व अन्य तीन जजों से मुलाकात के बाद ही देंगे। जस्टिस चेलमेश्वर से मुलाकात के बाद बार काउंसिल के सदस्य सुप्रीम कोर्ट के जज अरुण मिश्रा से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम छह बजे बार काउंसिल का प्रतिनिधि मंडल जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस कूरियन जोसेफ से मुलाकात करेगा।

जजों ने उठाए थे सवाल

जजों ने उठाए थे सवाल

काउंसिल के सदस्यों के बाद जस्टिस चेलमेश्वर से मुलाकात के लिए जस्टिस नागेश्वर राव व जस्टिस एसए बोबड़े उनके आवास पहुंचे थे। आपको बता दें कि जस्टिस बोबड़े भी सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश की रेस में हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चार शीर्ष जजों ने प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए मुख्य न्यायाधीश पर कई संगीन आरोप लगाए थे। इस प्रेस कॉफ्रेंस में जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस कुरियन जोसेफ और जस्टिस मदन बी लोकुर में शामिल थे, उन्होने सुप्रीम कोर्टे के मुख्य न्यायाधीश के काम करने के तरीके पर सवाल खड़ा किया था।

बार काउंसिल आया आगे

बार काउंसिल आया आगे

सुप्रीम कोर्ट के जजों के विवाद को खत्म करने के लिए बार काउंसिल ने एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है, जिसमे सुप्रीम कोर्ट के शीर्ष पांच जजों को छोड़कर अन्य जजों के साथ मिलकर सात लोगों की टीम बनाई गई है, ताकि इस पूरे विवाद को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि टीम तमाम जजों की राय लेने के बाद ही अपना बयान देगी। साथ ही उन्होने कहा कि इस तरह के मुद्दों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए था, इस पूरे विवाद को अंदरूनी व्यवस्था के जरिए खत्म करना चाहिए था।

खत्म हो सकता है विवाद

खत्म हो सकता है विवाद

जानकारी के अनुसार सीजेआई दीपक मिश्रा से आझ अन्य जज भी मुलाकात करेंगे। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि जस्टिस दीपक मिश्रा पर सवाल उठाने वाले चार जज उनसे मुलाकात करेंगे या नहीं। इस पूरे विवाद पर महान्यायवादी केके वेणुगोपाल ने कहा कि यह विवाद जल्द खत्म हो सकता है, इसके सुलह के आसार नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- जज लोया केस के मुख्य याचिकाकर्ता बोले- 4 जजों ने जिस मुद्दे को उठाया उसे गंभीरता से सुना जाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+