शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, बदल सकेंगे नोट
500 और 1000 को नोटों पर बैन के बाद लोगों की सहूलियत के लिए सरकार का फैसला।
नई दिल्ली। 500 और 1000 के नोट पर बैन के बाद बैंको की छुट्टी से घबराएं लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने शनिवार और रविवार को भी बैंकों को खोलने का फैसला किया है।

मंगलवार को पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोट पर बैन का ऐलान किया है। इसके बाद इसका असर बाजार से लेकर बैंक तक हर जगह दिख रहा है।
500 और 1000 के नोट बैंक से बदले जा सकत हैं लेकिन मंगलवार को बैन की घोषणा के बाद बुधवार को बैंक बंद हैं। इसके बाद दो दिन बैंक खुलेंगे और फिर सप्ताहंत की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।
इसकों देखते हुए बैंकों में मारामारी की हालत होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसी को भांपते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शनिवार और रविवार को भी बैंकों को खोलने का फैसला किया है।
जनता को राहत की उम्मीद
शनिवार और रविवार को बैंकों के खुलने से आम जनता को कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। मंगलवार को पीएम मोदी की 500 और 1000 के नोट पर घोषणा के बाद भी एटीएम मशीनों पर लंबी लाइनें और आपाधापी देखने को मिली थी।
आपको जानकारी दे दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 500 और 1000 के नोट पर बैन की बात कही है। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे।
पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications