5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम हो तो आज ही निपटा लें

अगर आप अगले हफ्ते बैंक का कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो उसे आज ही निपटा लीजिए।

Recommended Video

    Bank में है काम तो आज ही निपटा लें, 5 दिन तक बंद रहेगा आपका बैंक | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। अगर आपका खाता भी किसी सरकारी बैंक में है और आने वाले हफ्ते में बैंक (Bank) में आपका कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो उसे आज ही निपटा लीजिए। इसकी वजह यह है कि कल यानी 21 दिसंबर से सरकारी क्षेत्र के बैंक पांच दिन तक बंद रहने वाले हैं। इन पांच दिनों में अलग-अलग मांगों को लेकर दो दिन बैंकों की हड़ताल (Bank Strike) है और बाकी तीन दिन छुट्टियां। ऐसे में साल के अंत में बैंक में किसी जरूरी काम के इंतजार में बैठे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक अधिकारियों की एक यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बैंकों में हड़ताल का आह्वान किया है।

    इन तारीखों में बंद रहेंगे बैंक

    इन तारीखों में बंद रहेंगे बैंक

    सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कल यानी 21 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे। दरअसल 21 दिसंबर को बैंक अधिकारियों की एक यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल बुलाई है। इसके चलते बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। इसके बाद 22 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सरकारी छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 23 दिसंबर को रविवार है और बैंक नहीं खुलेंगे। इसके बाद 24 दिसंबर को बैंक खुलेंगे और कामकाज सुचारू रूप से होगा। हालांकि सोमवार होने के चलते और 3 दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने के कारण बैंकों में भीड़ रह सकती हैं।

    बीच में केवल एक दिन खुलेंगे बैंक

    बीच में केवल एक दिन खुलेंगे बैंक

    इसके अगले दिन बैंक फिर से दो दिन के लिए बंद रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी और किसी तरह का कोई कामकाज नहीं होगा। इसके बाद 26 दिसंबर को बैंक कर्मचारियों की यूनाइटेट फोरम ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल बुलाई है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। इस तरह केवल 24 दिसंबर को छोड़कर 21 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। बेहतर यही रहेगा कि अगर आपका कोई काम बैंक में पेडिंग है तो उसे आज ही निपटा लें। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान एटीएम में कैश की किल्लत से बचने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

    कैश की किल्लत से बचने को किए इंतजाम

    कैश की किल्लत से बचने को किए इंतजाम

    आपको बता दें कि शुक्रवार यानी 21 दिसंबर को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक अधिकारियों ने इंडियन बैंक ऐसोसिएशन की हड़ताल वापस लेने की मांग को यह कहकर ठुकरा दिया है कि बातचीत के करीब 20 महीने बाद भी उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 21 दिसंबर को बैंक अधिकारियों की यूनियन के 3.2 लाख सदस्य हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि, बैंक यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था कर रहे हैं कि ग्राहकों को इन पांच दिनों के दौरान किसी बड़ी कठिनाई का सामना ना करना पड़े। कैश की किल्लत से बचने के लिए सभी एटीएम में अतिरिक्त कैश भेजा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+