होली पर इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक, कल तक निपटा लें जरूरी काम

होली पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, कैश की किल्लत से बचने के लिए जानिए होली पर बैंकों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल।

नई दिल्ली। अगर आप भी होली की खरीदारी के लिए कैश निकालने या फिर किसी और जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं तो आज और कल यानी सोमवार-मंगलवार तक ही बैंक का अपना काम निपटा लें। इसके बाद होली और बाकी छुट्टियों के चलते बैंक चार दिन तक बंद रहेंगे। इस दौरान एटीएम में कैश की किल्लत भी हो सकती है। बीच में हालांकि एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे, लेकिन दो दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने से भारी भीड़ भी रह सकती है। हालांकि इन चार दिनों में बैंकों में छुट्टी अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होगी। ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि अगले 4-5 दिनों में आपके राज्य में किस दिन बैंक बंद रहेंगे और किस दिन खुलेंगे।

20 और 21 मार्च को होली की छुट्टी

20 और 21 मार्च को होली की छुट्टी

देशभर में होली का त्यौहार 20 और 21 मार्च को मनाया जाएगा। 20 मार्च को होली और 21 मार्च को दुल्हेंडी है, जिसमें रंगों से होली खेली जाएगी। इस दौरान बैंकों में 20 और 21 मार्च को छुट्टी रहेगी। हालांकि कुछ राज्यों में केवल 21 मार्च को ही बैंकों की छुट्टी है। जैसे कि गुजरात और कुछ अन्य राज्यों के सरकारी बैंकों में 20 मार्च को होली की छुट्टी नहीं है। उत्तर प्रदेश में 20 और 21 मार्च दोनों दिन बैंकों की छुट्टी है। 20-21 के बाद 22 मार्च को बैंक खुलेंगे, लेकिन दो दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने से भीड़ रह सकती है। 22 मार्च को हालांकि 'बिहार डे' होने के कारण बिहार के सरकारी बैंकों में छुट्टी रहेगी, लेकिन बाकी राज्यों के बैंक खुलेंगे।

25 मार्च को ही खुलेंगे बैंक

25 मार्च को ही खुलेंगे बैंक

22 मार्च के बाद 23 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है, जिसकी वजह से सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 24 मार्च को रविवार है। यानी बैंक सीधे सोमवार 25 मार्च को ही खुलेंगे। इस हिसाब से 20 मार्च से लेकर 24 मार्च के बीच केवल एक दिन को छोड़कर बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक का अपना कोई जरूरी काम निपटाना है तो आपके पास आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार का ही समय है। लंबी छुट्टी के चलते और त्यौहारों के कारण लोगों को एटीएम में कैश की किल्लत से भी जूझना पड़ सकता है। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि त्यौहारी सीजन में उन्होंने एटीएम में कैश की किल्लत से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

विजया बैंक और देना बैंक का विलय

विजया बैंक और देना बैंक का विलय

छुट्टियों के अलावा बैंकों से जुड़ी एक और अहम खबर है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 5 सहयोगी बैंक और महिला बैंक के विलय के बाद अब दो और सरकारी बैंकों का विलय होने जा रहा है। 31 मार्च कर विलय की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और 1 अप्रैल 2019 से विलय प्रभावी हो जाएगा। 1 अप्रैल से विजया बैंक और देना बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हो जाएगा। बैंकों के इस विलय को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक मंडल ने साफ किया है कि इस मर्जर का बैंक के खाताधारकों पर कोई असर नहीं होगा। बैंक जो भी फैसले लेगा, उसके बारे में ग्राहकों को पहले सूचित किया जाएगा। हालांकि खाताधारकों के लिए थोड़ा कागजी काम जरूर बढ़ जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय के बाद देना बैंक और विजया बैंक के खाताधारकों को नए चेकबुक, पासबुक बनवाने होंगे। इसके लिए बैंक पर्याप्त समय देगा और खाताधारकों की पूरी मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+