होश में! कहीं आपका बैंक एकाउंट खतरे में तो नहीं

बुलंदशहर अब ऑनलाइन क्राइम का ‘हब' बन कर उभरा है। जुर्म की दुनिया के स्मार्ट अपराधियों ने महज पांच दिन में 18 बैंक ग्राहकों के एकाउंट में सेंध लगाकर 4.95 लाख रुपये उड़ा दिए।
यह भी पढ़ें- अजब-गजब केजरीवाल
जुर्म का शिकार 18 बैंक ग्राहकों ने लीड बैंक अफसर से लिखित शिकायत कर जांच की मांग की है। लीड बैंक ने मान लिया है कि क्षेत्र में साइबर अपराधियों का गैंग सक्रिय है। यदि आप बैंक में जमा रकम को सुरक्षित मान रहे हैं तो आपका विश्वास भी टूट सकता है। बैंकों में जमा रकम अब सुरक्षित नहीं रह गई है।
दरअसल, साइबर अपराधियों की आपके बैंक एकाउंट पर नजर है। जरा सी लापरवाही आपको मोटा आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप बैंक-सुरक्षा को अब तक हल्के में लेते आए हैं तो सतर्क हो जाइए व संभाल कर करिए वित्तीय लेनदेन।












Click it and Unblock the Notifications