खुशखबरीः अब तीन मिनट में ही खोलो बैंक खाता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की जा रही धन जन योजना के तहत मध्य वर्ग के लिए अपने बचत खाते को लेकर तोहफा मिल सकता है। यह एक खुशखबरी भी कही जा सकती है कि जहां एक आम मध्य वर्ग बैंक में अकाउंट खुलवाने की जटिल प्रक्रिया को देखते हुए खाता खुलवाने के लिए कतराता है वहीं अब बैंक में खाता केवल तीन मिनट में ही खुलवाया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक कल प्रधानमंत्री की जन धन योजना लागू होने वाली है। जिसमें देश के सभी लोगों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

हजारों कैंप लगाए जाएंगे
जन धन योजना लागू होने के बाद बैंक में जल्द से जल्द खाता खुलवाने की सुविधा जन जन तक पहुंचाने के लिए हजारों की तादाद में शिविर लगाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक देश भर में साठ हजार शिविर लगाए जाएंगे। जिसके तहत एक दिन में एक करोड़ खाते खोलने का प्रावधान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications