Bangladesh Viral Video: तालिबानी अंदाज में भारत पर हमले की धमकी, बांग्लादेशी कट्टरपंथी ने उगला ज़हर
Bangladesh Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बांग्लादेशी इस्लामी कट्टरपंथी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह भारत विरोधी जहरीले बयान देता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह दावा कर रहा है कि अगर बांग्लादेशी सेना उसे आदेश दे, तो वह तालिबानी शैली में कोलकाता पर कब्जा कर सकता है।

वीडियो में क्या है?
यह वीडियो Voice of Bangladeshi Hindus नामक ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें कट्टरपंथी नेता को कहते सुना जा सकता है, अगर अभी बांग्लादेशी सेना मुझसे कह दे कि कोलकाता पर कब्जा कर लो, तो मैं योजना बना लूंगा। 70 फाइटर जेट्स की क्या जरूरत? मुझे तो 7 जहाज भी नहीं चाहिए। मैं जानता हूं वहां कौन रहता है मूर्तियों को पूजने वाले लोग।'
इसके बाद उसने हिंदुओं के खान-पान और सांस्कृतिक विश्वासों को अपमानजनक शब्दों में निशाना बनाया। उसने कहा, 'मैं जानता हूं कि उनके पसंदीदा खाने क्या हैं? गोबर और कछुए जैसी गंदी चीजें। मैं जानता हूं कि उनकी समझ कितनी कम है, शारीरिक रूप से कितने कमजोर हैं, और अपने धर्म में उनका विश्वास कितना कमजोर है। अगर आपको ये बातें नहीं पता हैं, तो आप मुस्लिम कमांडर नहीं बन सकते, समझे?'
हिंदुओं को डराने की धमकी
इस्लामी कट्टरपंथी ने दावा किया कि, मूर्ति-पूजक खून देखकर डर जाते हैं, और कहा कि वह आत्मघाती हमलावरों को कोलकाता भेजने के लिए तैयार है बस बांग्लादेशी सेना से अनुमति चाहिए।
'अगर बांग्लादेशी सेना इजाज़त देती है, तो मैं कोलकाता भेजूंगा सबसे ज्यादा सुसाइड बॉम्बर्स। क्या इस्तेमाल करूंगा? आत्मघाती हमलावर। इस्लामी आयत कहती है। पहले मरो, फिर मारो।'
भारत की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय
वहीं इस वीडियो पर भारत के लोगों ने चिंता जाहिर की है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि, यह वीडियो न केवल भारत की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है, बल्कि इससे यह भी स्पष्ट होता है कि कट्टरपंथी विचारधारा किस तरह सीमाओं के पार से भारत के खिलाफ ज़हर उगल रही है। इस तरह की धमकियाँ आंतरिक और क्षेत्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें Viral Video: 10वीं में बेटा फेल हुआ तो माता-पिता ने काटा केक, मनाया जश्न, देखें Video
कट्टरपंथी मौलाना पर भड़के लोग
एक यूजर ने लिखा कि, 'सच कहूँ तो मैं चाहता हूँ कि ये लोग वाकई कोशिश करें। पश्चिम बंगाल पुलिस या तो बेकार है या उनके हाथ बंधे हुए हैं, इसलिए नतीजा सीधा सेना की कार्रवाई होगा। आओ चाचा, ज़रा कोशिश तो करो।'
एक अन्य यूजर ने लिखा कि, निकृष्ट सोच! ऐसे व्यक्ति को तो ब्रह्मोस मिसाइल पर बैठकर दुश्मनों के इलाके में ही छोड़ देना चाहिए। बिलकुल वही जगह है जहां उसकी सोच और ज़हर फिट बैठते हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'अब बांग्लादेश की बारी है। उन्हें भी चाहिए ज़िंदगी में दो मिसाइलें एक होश में लाने के लिए, दूसरी सबक सिखाने के लिए।'
ये भी पढ़ें IAF महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान ने नहीं पकड़ा, Viral वीडियो की सच्चाई क्या?












Click it and Unblock the Notifications