Viral Video: 10वीं में बेटा फेल हुआ तो माता-पिता ने काटा केक, मनाया जश्न, देखें Video
Viral Video: कर्नाटक (Karnataka) के बागलकोट (Bagalkot) में एक माता-पिता ने अनोखी मिसाल पेश की है। जहां बेटे के फेल होने पर माता-पिता ने जश्न मनाया। केक काट कर सेलिब्रेट की। अब इसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग माता के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

जानिए क्या है मामला?
दरअसल, कर्नाटक के बागलकोट के बसवेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र अभिषेक चोलाचगुड्डा 10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हो गया। उसने 600 में से केवल 200 अंक हासिल किए, और सभी छह विषयों में अनुत्तीर्ण रहा।
जहाँ उसके दोस्त उसका मज़ाक बना रहे थे, वहीं उसके माता-पिता ने उसे डांटने या शर्मिंदा करने के बजाय केक काटा(son failed in 10th parents cut cake) और उसका हौसला बढ़ाया।
माता-पिता की लोग कर रहे हैं तारीफ
अब इस अनोखे जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर माता-पिता की तारीफ करते हुए लोग कह रह हैं कि, इस छोटे से जश्न ने एक बड़ा संदेश दिया। असफलता अंत नहीं है, बल्कि एक नई शुरुआत की तैयारी है। यह घटना आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में उन तमाम माता-पिता के लिए एक सीख बन सकती है जो अंकों को ही सब कुछ मान बैठते हैं।
सोशल मीडिया पर लोग सुना रहे हैं अपनी कहानी
वहीं लोग सोशल मीडिया पर इसी तरह के किस्से शेयर कर रहे हैं। सुखेन्द्र मेघवाल नाम के यूजर ने लिखा कि, 'बचपन में मेरा दोस्त 3 कक्षा में फैल हो गया था, फिर उसने गेंहू कि गुगरी कि पार्टी दी वो भी क्या दिन थे।।। हार जीत होती रहती हैं मनोबल नहीं टूटना चाहिए।'
वहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'उन तमाम लोगों के गाल पर तमाचा है जो कहते है है मां बाप साथ नहीं देते। उम्मीद है ये बच्चा अब पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करेगा और अपने माता पिता का नाम रोशन करेगा। परंतु ये भी समझना होगा कि जश्न कोई खुशी का नहीं है गहनता से अपने बच्चों ओर ध्यान देने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें Fact Check: पुणे में हॉर्न बजाने को लेकर हुआ झगड़ा, PAK के खिलाफ बोलने व पहलगाम हमले से जोड़कर Video Viral












Click it and Unblock the Notifications