कौन है बांग्लादेश की पीएम हसीना की दिल्ली में रहने वाली बेस्ट फ्रेंड?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को बांग्लादेश में पहुंचने पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपनी दिल्ली में रह रही बेस्ट फ्रेंड शुभ्रा मुखर्जी का ख्याल जरूर आ रहा होगा।शुभ्रा जी राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी की पत्नी हैं। शेख हसीना 1975 से लेकर 1981 के बीच नई दिल्ली में अपने परिवार के साथ निर्वासित जीवन गुजार रही थीं। उन्हें भारत सरकार ने नई दिल्ली में फ्लैट दिया था रहने के लिए।
पंडारा रोड़ में
उस दौर में शेख हसीना की सबसे प्रिय मित्र शुभ्रा जी ही थीं। दोनों के बीच लगातार बैठकें के दौर चलते थे। उन दिनों शेख हसीना रहती थीं पंडारा रोड़ के फ्लैट में। यह राजधानी के बीचों-बीच में है।
पीएम मोदी पहुंचे ढाका, हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें
पिता की हत्या के बाद
तब हसीना के साथ उनके पति और दोनों बच्चे भी रहते थे। हसीना के पिता और बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान की 1975 में हत्या के बाद वे भारत आ गई थी। जब उनके पिता को मारा गया था तब वह अपने पति और बच्चों के साथ जर्मनी में रह रही थीं।
मिलीं थीं शुभ्रा जी से
शुभ्रा जी से शेख हसीना खासतौर पर अपनी 2008 की भारत यात्रा के दौरान मिली भी थीं। तब दोनों सहेलियों के बीच काफी देर तक बातें हुईं। दोनों के परिवारों ने काफी वक्त साथ गुजारा। शेख हसीना अपनी सहेली के लिए कई गिफ्ट लेकर भी आई थीं। उन्हें कुछ गिफ्ट दिए भी थे शुभ्रा जी ने।
मीडिया से दूर
शुभ्रा मुखर्जी के बारे में उनके करीबी कहते हैं कि वे मीडिया की नजरों से दूर ही रहती हैं। हां, पिछले कुछ समय पहले जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए तो उन्होंने मिशेल ओबामा को उपहार के रुप में कश्मीर की कढाई की गई पश्मीना शॉल दी थी।













Click it and Unblock the Notifications