बेंगलुरु की स्ट्राइड्स फार्मा Covid-19 की दवा का जल्द शुरु करेगी मनुष्यों पर क्लीनिकल ट्रायल
स्ट्राइड्स फार्मा Covid-19 की दवा का जल्द शुरु करेगी मनुष्यों पर क्लीनिकल ट्रायल
बेंगलुरु। कोरोनावायरस महामारी का कहर भारत में तेजी से बढ़ता ही जा रहा हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक इससे बचाव के लिए दवा और वैक्सीन की खोज करने में जुटे हुए हैं। कुछ देश वैक्सीन बनाने का दावा करते हुए बंदरों के बाद मनुष्यों पर उकसा ट्रायल भी कर लिया हैं। कोरोन की दवा खोजने का भी काम चल रहा है। दुनिया भर की तमाम दवा कंपनियां इस पर तेजी से काम कर रही हैं। । इस लिस्ट में बेंगलुरु की अब स्ट्राइड्स फार्मा नामक कंपनी भी शामिल हो गई हैं।

ये कंपनी जल्दी ही कोविड 19 की दवा favirpiravir का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करेगी। स्ट्राइ़ड्स देश की दूसरी दवा कंपनी है जो कोरोनावायरस की दवा खोजने में लगी है। कंपनी कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ एंटीवायरस दवाओं पर एक स्टडी कर रही है। इससे पहले ग्लेनमार्क फार्मा भी कोरोना की दवा बनाने का कार्य कर रही हैं।

स्ट्राइड्स फार्मा के फाउंडर और नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन अरुण कुमार ने कंपनी के नतीजे जारी करने के बाद बताया, "हमें भारतीय ड्रग रेगुलेट्री से दवा की ह्यूमन स्टडी करने का अप्रूवल मिल चुका है।उन्होंने बताया कि ड्रग रेगुलेटर के चीफ वीजी सोमानी से दवा के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मिल गई है। लेकिन उन्होंने इस बात का खुलास नहीं किया कि इस दवा का ट्रायल कहां कहां किया जाएगा। स्ट्राइड्स के एक कार्यकारी ने कहा कि बेंगलुरु की कंपनी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से देश में favirpiravir अध्ययन करने की मंजूरी मिल गई है।













Click it and Unblock the Notifications