Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विमान के टॉयलेट में मिला 1.22 करोड़ रुपये का सोना, दुबई से आया था शख्स

मेंगलुरुः मेंगलुरु एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह उस वक्त हर कोई हैरान हो गया, क्योंकि हैरानी की वजह थी विमान के टॉयलेट में 1.22 करोड़ रुपये का सोना मिलने की। एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों ने दुबई से मेंगलुरु पहंचे एक विमान के शौचालय से सोने की चार छड़ें बरामद की। इन चार छड़ों की कीमत 1.22 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

bangalore dubai flight customs department seized gold worth rs 1.22 crore at airport

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर यहां पहुंची जेट एयरवेज की एक विमान के शौचालय से एक-एक किलोग्राम के वजन वाली सोने की छड़ें बरामद हुई हैं।

बताया जा रहा है कि ये सोने की छड़ें छुपा कर रखी गई थीं। इन सभी सोने की छड़ों को घरेलू उड़ान के दौरान बरामद किया गया। इसके अलावा अधिकारियों ने एक यात्री के पास से सात लाख रुपये मूल्य की दो बिस्किट बरामद किए।

ये यात्री भी इसी विमान से भारत पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक ये अधिकारी संदिग्ध हालात में घूर कर देख रहा था, जिसके बाद अधिकारियों को इस पर शक हो गया और उसे धर दबोचा। जब तलाशी ली गई तो इस यात्री के पास से 227 ग्राम के सोने के दो बिस्किट मिले। अधिकारियों ने विमान के टॉयलेट में सोना छिपाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल नंबर पोर्ट करने की प्रक्रिया को सरल बनाएगा ट्राई, उठाए जा रहे हैं ये कदम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+