PAK कलाकारों पर बैन जरूरी, गोलाबारी और नाच-गाना साथ संभव नहीं
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले के बाद पूरा देश इस समय पाकिस्तान के खिलाफ आग उगल रहा है, मनसे की ओर से पाक कलाकारों को बैन किए जाने वाली बात को देश के कई लोगों ने सही ठहराया है और इस मसले पर अब मनसे की घोर विरोधी पार्टी शिवसेना भी उसके साथ हो गई है।
न्यूज चैनल आज तक के एक खास कार्यक्रम में बात करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने पाकिस्तानी कलाकारों के बैन को सही ठहराते हुए कहा कि सरहद पर गोली चले और पर्दे पर हमारे सितारे पाक कलाकारों के साथ नाचे-गाएं तो ये एक साथ संभव नहीं है।
इसलिए संबंध सुधरने तक कलाकारों पर बैन लगा रहना चाहिए क्योंकि आतंकवाद का खात्मा किए बगैर पड़ोसी मुल्क से बेहतर रिश्ते नहीं हो सकते है।
जब वो नफरत की भाषा समझते हैं तो यही सही, हमने प्यार की भाषा बोली लेकिन वो सुधर नहीं रहे तो ऐसे में पाकिस्तान से हर तरह का रिश्ता तोड़ लेना ही सही है और मेरी नजर में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ हमें बिल्कुल काम नहीं करना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications