VIDEO: मनसे नेताओं ने महिला की दुकान के सामने गाड़ दिया बांस का खंभा, विरोध करने पर गाली गलौज के साथ की पिटाई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कमाठीपुरा से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 28 अगस्त का है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग एक महिला को पीट रहे हैं। विरोध करने पर उसे जोर से धक्का भी दे दिया।

मुंबई, 01 सितंबर: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कमाठीपुरा में दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 28 अगस्त का है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ दबंग एक महिला को पीट रहे हैं। विरोध करने पर उसे जोर से धक्का भी दे दिए। जिससे महिला दूर जाकर बहुत जोर से गिर गईं। मौके पर मौजूद लोग पीटने से मना करते हैं फिर भी दबंग अपनी दबंगई से बाज नहीं आ रहे हैं।

दबंगों ने महिला की दुकान के सामने गाड़ दिया बांस का खंभा
Photo Credit:

मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में नागपाड़ा पुलिस ने विनोद अर्गिल, राजू अर्गले और सतीश लाड नाम के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आईपीसी की आपराधिक धारा 323,337,506 504,509 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ये दबंग महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के नेता हैं।

महिला को दी धमकी

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि मनसे कार्यकर्ता बिना सहमति के महिला की दुकान के सामने बांस का खंभा गाड़ दिया है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे पीट दिया। साथ ही उनके साथ गाली गलौज भी की। महिला को धमकी देते हुए कहा कि जिसे बुलाना है बुला लाओ। ये बांस यहां से नहीं हटेगा।

मामला दर्ज

यह वीडियो अब काफी वायरल हो गया। मुंबई के नागपाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार एजेंसी एएनआई पर यह वीडियो ट्वीट किया गया है। जिसमें मनसे के तीन चार नेता एक महिला को पीट रहे हैं और गंदी-गंदी गाली भी दे रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग के रोकने से भी नहीं रुक रहे हैं। वहीं महिला का कहना है कि एक तो बांस लगा दिया, हटाने के लिए कहा तो उल्टा पीट दिया।

यह भी पढ़ें- MP: दबंग विधायक रामबाई को क्यों बनाना पड़ रही बीड़ी, आखिर क्या है माजरा, पढ़िए खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+