अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तानी अत्याचार के खिलाफ बलूच कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

नई दिल्ली। आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रविवार को कुछ बलोच एक्टिविस्ट मोदी के समर्थन में नारे लगाते नजर आए। वे सभी बलूचिस्तान में पाकिस्तान की अत्याचारी गतिविधियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तानी अत्याचार के खिलाफ बलूच कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, उन्होंने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान के लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया।

पाकिस्तान के अत्याचार का विरोध

दुनियाभर में निर्वासन की सजा काट रहे बलोच कार्यकर्ता अब खुलकर बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अत्याचार का मुखर होकर विरोध कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने बलूचिस्तान के लोगों पर हो रहे पाकिस्तान के अत्याचार की निंदा की थी।

इसके अलावा बलोच रिप​ब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी कोरिया में भी पाकिस्तानी अत्याचार की मुखालफत की और विरोध प्रदर्श किया।

इससे पहले जर्मनी में भी कुछ बलूच कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की अत्याचारी नीतियों की ​खुलकर खिलाफत की थी और मोदी की प्रशंसा की थी।

एक बलूच कार्यकर्ता ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के नागरिकों को बेवजह मारता है। उसने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से शांति की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+