देश की इकलौती लोकसभा सीट जहां ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट
Recommended Video

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव आयोग वोटिंग की तैयारी में पूरी तरह से जुट गया है। लेकिन देश में लोकसभा की एक ऐसी सीट तेलंगाना की निजामाबाद है जहां पर इस बार ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से ही चुनाव होंगे। ऐसे में एक तरफ पूरे देश में ईवीएम से वोटिंग होगी तो यहां पर बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। एक तरफ देश की सभी लोकसभा सीटों पर ईवीएम से चुनाव कराए जा रहे तो दूसरी ओर यहां बैलेट पेपर से वोटिंग क्यों होगी यह भी सवाल है।

तो आपको हम बता दें कि चुनाव आयोग ने इस सीट के लिए बैलेट पेपर पर इसलिए चुनाव कराने का फैसला किया है क्योंकि यहां एक दो नहीं बल्कि 185 उम्मीदवार मैदान में है। इसलिए यहां पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने यह फैसला इसलिए लिया है कि अगर वो ईवीएम से चुनाव कराता है तो उसे एक-एक बूथ पर तीन मशीनें लगानी पड़ेंगी क्योंकि एक ईवीएम में अधिकतम 64 उम्मीदवारों के लिए ही वोटिंग हो सकती है। इसी वजह से चुनाव आयोग यहां पर बैलेट पेपर पर चुनाव कराने का फैसला किया है।
दरअसल निजामाबाद लोकसभा सीट का अपने एक अलग इतिहास है यहां से ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की परंपरा रही है। 1996 और 2010 में भी यहां बैलेट से ही वोट पड़े थे। अभी कुछ समय पहले ही हुए पंचायत चुनाव में भी बैलेट का इस्तेमाल किया गया था। इस बार बैलेट पेपर पर देवनागरी, अंग्रेजी और स्थानीय लिपि में उम्मीदवार के नाम, पार्टी और चुनाव चिन्ह के साथ-साथ पहली बार तस्वीर भी छपी होगी। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टीआरएस ने जीत हासिल की थी। टीआरएस की उम्मीदवार कलवकुंतला कविता 1.67 लाख से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से जीती थीं।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: मोदी लहर में कम हुई थी भाजपा की एक सीट, फिर भी गठबंधन से बहुत नुकसान की उम्मीद नहीं












Click it and Unblock the Notifications