Ballabgarh छात्रा हत्याकांड: दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए दोनों आरोपी, CM खट्टर ने कही ये बात

फरीदाबाद। हरियाणा में कॉलेज से पेपर देकर लौट रही एक छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है, सोमवार को जब छात्रा पेपर देकर कॉलेज से वापस जा रही थी तभी आरोपी युवक ने उसे अपनी कार में बैठने को कहा लेकिन छात्रा ने मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसे जबरन कार में डालकर अगवा करने की कोशिश की लेकिन जब वो इसमें कामयाब नहीं हुआ तो उसने छात्रा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया, ये निर्मम घटना सोमवार की है,जिसमें SIT ने आज मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया,उसका साथी पहले ही पकड़ा जा चुका है, जिसके बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, जिसके बाद दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

Ballabgarh छात्रा हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, CM खट्टर ने कही ये बात

आपको बता दें कि मुख्य आरोपी राजस्थान के मेवात का रहने वाला है, बल्लभगढ़ में हुई वारदात का वीडियो CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था जिसके आधार पर SIT ने आरोपियों की तलाश की है, तो वहीं इस मामले में अब हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा, 'बल्लभगढ़ मामले में अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

परिवार को मिलेगा न्याय: अनिल विज

तो वहीं हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा- फरीदाबाद में कल शाम एक छात्रा की निर्मम हत्या में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। ACP क्राइम अनिल कुमार के नेतृत्व में SIT मामले की जांच करेगी और परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी।

Ballabgarh छात्रा हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले मृतका के पिता ने कहा है कि उनकी लड़की बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी और बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में एग्जाम देने आई थी। जब यह एग्जाम देने के बाद बाहर निकली तो कार पर सवार एक युवक ने उसे गाड़ी में बैठने को कहा, लड़की ने कार में बैठने से इनकार किया तो आरोपी उसे गोली मारकर फरार हो गए। मृतका के पिता ने ये भी आरोप लगाया कि काफी दिन से आरोपी उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, इसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, अगर वो पहले ही पकड़ लिया जाता तो आज मेरी बेटी जिंदा होती।

Ballabgarh छात्रा हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने मंगलवार सुबह से ही सोहना मेन रोड, सेक्टर-23 स्थित अपना घर सोसायटी के सामने जाम लगा रखा है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों का एनकाउंटर कर उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए, हम न्याय के लिए 15 साल का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

Ballabgarh छात्रा हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तो वहीं इस बारे में बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने मीडिया से कहा कि घटना उस समय घटी जब छात्रा परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली थी कि तभी एक वाहन में सवार होकर आए आरोपियों ने लड़्की का अपहरण करने के लिए उसे अंदर खींचने का प्रयास किया लेकिन जब लड़की ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने उसे गोली मार दी, एसीपी ने कहा कि घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, मामले की जांच के लिए SIT का गठन हुआ था, जिसने ही आज मुख्य आरोपी को पकड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+