जानें किस वजह से हुआ बालासोर ट्रेन हादसा? जांच रिपोर्ट में हुआ है बड़ा खुलासा

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना का मुख्य कारण पता चल गया है। आखिर किस वजह से यह हादसा हुआ, उसके बारे में जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि बालासोर ट्रेन दुर्घटना का मुख्य कारण मानवीय भूल और गलत सिग्नलिंग था। सिग्नलिंग और दूरसंचार (एस एंड टी) विभाग में कई स्तरों पर चूक को चिह्नित किया गया।

2 जून को हुआ था भीषण हादसा, 290 लोगों की मौत
दरअसल, बालासोर में बहानगा बाजार स्टेशन के पास 2 जून को हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद कुछ बोगी हावड़ा बेंगलुरु एक्सप्रेस से भी टकरा गई। इस भीषण हादसा में 290 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि 1100 लोग जख्मी हुए थे।

Balasore Train Accident Investigation Report

विस्तार से पढ़े पूरी रिपोर्ट
रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) की ओर से रेलवे बोर्ड को सौंपी गई स्वतंत्र जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सिग्नलिंग कार्य में खामियों के बावजूद, अगर दुर्घटना स्थल बाहानगा बाजार के स्टेशन प्रबंधक ने एस एंड टी कर्मचारियों को दो समानांतर पटरियों को जोड़ने वाले स्विचों के 'बार-बार असामान्य व्यवहार' की सूचना दी होती, वे उपचारात्मक कदम उठा सकते थे।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि बाहानगा बाजार स्टेशन पर लेवल क्रॉसिंग गेट 94 पर 'इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर' को बदलने के कार्यों के लिए सर्किट आरेख (डायग्राम) की आपूर्ति न करना एक गलत कदम था, जिसके कारण गलत वायरिंग हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक फील्ड पर्यवेक्षकों की एक टीम ने वायरिंग आरेख में बदलाव किया और इसे दोहराने में विफल रही। रिपोर्ट में बताया गया है कि गलत वायरिंग और केबल की खराबी के कारण 16 मई, 2022 को दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के बंकरनयाबाज़ स्टेशन पर भी ऐसी ही घटना हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+