असल हुई 'बाला' फिल्म की कहानी, टिकटॉक पर हुआ प्यार और फिर...

नई दिल्ली। आज के दौर में सोशल मीडिया पर प्यार होना एक आम बात बन गई है। किसी की जिंदगी संवर जाती है, तो किसी को धोखा भी मिल जाता है। आए दिन हम ऐसी जोड़ियों के बारे में सुनते हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए बनती हैं। लेकिन कई बार ये किसी के लिए बुरे सपने जैसा भी हो सकता है।

bala, tik tok, social media, love on social media, mumbai, मुंबई, सोशल मीडिया, बाला, बाला फिल्म, टिक टॉक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा ही कुछ मुंबई के मालवणी की रहने वाली एक लड़की से साथ भी हुआ था। दरअसल ये लड़की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर वीडियो बनाती थी। उसके वीडियो को उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला एक लड़का लाइक करता था। वो लड़का भी वीडियो बनाता था।

फॉलो करने बाद चैटिंग की

फॉलो करने बाद चैटिंग की

दोनों कुछ समय बाद एक दूसरे के वीडियो लाइक करने लगे। फिर एक दूसरे को फॉलो किया और चैटिंग करनी शुरू कर दी। लड़की के जन्मदिन के मौके पर दोनों ने शादी करने की इच्छा जाहिर की। फिर दोनों ने आमने सामने से एक दूसरे को देखने की बात कही।

लड़की मिलने पहुंच गई

लड़की मिलने पहुंच गई

लड़की मुलाकात के लिए वाराणसी तक पहुंच गई। इस बारे में उसने अपने घर वालों से कुछ भी नहीं कहा था। वहीं जब लड़के को इस बारे में पता चला तो वो भी खुद को रोक नहीं पाया। और मिलने के लिए भागता हुआ रेलवे स्टेशन पहुंच गया। लेकिन बात आगे बढ़ पाती, उससे पहले ही लड़की वहां से भागने लगी।

कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान

कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान

लड़की को भागता देख रेलवे पुलिस वहां पहुंच जाती है। जब पुलिस को कहानी का पता चलता है तो वो भी हैरान रह जाती है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की का कद 6 फुट है जबकि उसके टिक-टॉक प्रेमी की लंबाई 4 फुट है। इसके अलावा वह दिखने में भी अपने प्रेमी से ज्यादा खूबसूरत है। उसने जैसे ही अपने प्रेमी को सामने से देखा तो वह वहां से भागने लगी। हालांकि पुलिस ने लड़की के परिजनों को इस बारे में बताया और लड़की को उन्हें सौंप भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+