बीजेडी छोड़कर आए बिजयंत जय पांडा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त
नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले पूर्व सांसद बैजयंत जय पांडा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त किया है। बता दें कि पांडा ने 4 मार्च को ही दिल्ली में बीजेपी ज्वाइन किया। बता दें कि बता दें कि जय पांडा पर पार्टी विरोध गतिविधियों के आरोप लगे थे जिसके बाद पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेडी से निलंबन के पीछे उनकी सबसे बड़ी वजह नवीन पटनायक से टकराव बताया जाता है। बता दें कि बैजयंत जय पांडा वर्तमान में चौथी बार संसद सदस्य बने। 2002 से 2006 के बीच लगातार दो बार राज्यसभा सांसद रहे। इसके बाद 2009 में वो लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। सांसद के तौर पर ये उनका चौथा टर्म है, जब 2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्रपाड़ा से जीत कर संसद पहुंचे।
Baijayant Jay Panda has been appointed as National Vice-President and Spokesperson of BJP. (file pic) pic.twitter.com/1CGsntZWQU
— ANI (@ANI) March 8, 2019
बीजू जनता दल की ओर से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने वाले फैसले पर हैरानी जताते हुए बिजयंत पांडा ने ट्वीट कर लिखा कि मैं पार्टी के फैसले से हैरान हूं। उन्होंने पार्टी द्वारा खुद पर लगाए गए आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि मेरे ऊपर रगाए गए तमाम आरोप गलत और आधारहीन हैं। लेकिन अब बीजेपी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। बता दें कि विजयंत जय पांडा ओडिशा से आते हैं और यहां पर इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में बीजेपी को जीत दिलाने में वो अहम भूमिका निभा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बीजेडी से सांसद रहे बैजयंत जय पांडा बीजेपी में शामिल












Click it and Unblock the Notifications