शपथ ग्रहण से ठीक पहले महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार को बड़ी बढ़त, इस पार्टी के तीन विधायकों ने दिया समर्थन

मुंबई। महाराष्ट्र में आखिरकार एक महीने से जारी सियासी घमासान थमता दिख रहा है। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस मिलकर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। 'महा विकास अघाड़ी' के नेता और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। ये पहली बार होगा जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। वहीं, शपथ ग्रहण से पहले, उद्धव ठाकरे और गठबंधन सरकार के लिहाज से बड़ी खबर आ रही है कि तीन और विधायकों ने उनको समर्थन दिया है।

बीवीए के तीन विधायक भी देंगे समर्थन

बीवीए के तीन विधायक भी देंगे समर्थन

शिवसेना के 56 विधायक हैं जबकि एनसीपी के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। वहीं, अब इस गठबंधन को बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) का समर्थन भी हासिल हो गया है। बीवीए के तीन विधायकों हितेंद्र ठाकुर, उनके बेटे क्षितिज ठाकुर और राजेश पाटिल ने उद्धव ठाकरे को समर्थन देने का ऐलान किया है। अशोक चव्हाण ने बताया कि इन तीन विधायकों के शामिल होने से गठबंधन सरकार के विधायकों की संख्या 169 हो जाएगी।

आज होगा उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण

आज होगा उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण

बता दें कि उद्धव ठाकरे को सर्वसम्मति से 'महा विकास अघाड़ी' का नेता चुना गया और वे आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि इस समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। शिवाजी पार्क में इसके लिए करीब 70 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। वहीं एक बड़ा मंच भी तैयार किया जा रहा है। शिवसेना की ओर से सुभाष देसाई और एकनाथ शिंदे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सरकार बनाने को लेकर कवायद के बीच ये सवाल बार-बार उठता रहा कि क्या आदित्य को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

संजय राउत बोले- कैबिनेट को लेकर उद्धव लेंगे फैसला

संजय राउत बोले- कैबिनेट को लेकर उद्धव लेंगे फैसला

इसपर संजय राउत ने कहा कि किसी को मंत्रिमंडल में शामिल करना या न करना मुख्यमंत्री का निर्णय है। उद्धव ठाकरे अब केवल अपने पिता ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री हैं, वह इसपर उचित निर्णय लेंगे। वहीं, अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने को लेकर संजय राउत ने कहा, 'मुझे नहीं पता, यह एनसीपी का मामला है। शरद पवार 'महा विकास अघाड़ी' (शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा) के वरिष्ठ नेता हैं। अजित पवार को या उनकी पार्टी में किसी और को क्या पद दिया जाना चाहिए, यह उनके द्वारा तय किया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+