केरल से लापता पांच लोग निकले ISIS के सदस्य, सभी की मौत
दो साल से लापता पांच लोग निकले आईएस के सदस्य, चार महीने पहले सीरिया में हुई मौत
नई दिल्ली। खुफिया ब्यूरों के मुताबिक केरल में जिन पांच लोगों की हत्या हुई है वह आईएसआईएस के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। ये पांचों लोग केरल के मालाबार के थे, जिनकी चार महीने पहले हत्या कर दी गई थी। खुफिया ब्यूरों की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला पहली बार तब सामने आया था जब पलक्कड कांजीकोड सिबी के लोगों ने इस बाबत जानकारी दी थी। जिन लोगों की हत्या की गई उन्हें यह जानकारी थी कि ये लोग बहरीन में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन बाद में आईबी को पता चला कि इन लोगों ने जुलाई 2016 में आईएसएस को ज्वाइन किया था, ये लोग यहिया उर्फ इसा के जरिए आईएस में शामिल हुए थे।

एक और व्यक्ति की जिसकी मौत हुई है वह कन्नूर के चलाड़ से है जबकि दो अन्य व्यक्ति कोजीकोड के वडकारा के हैं। माना जा रहा है कि इन लोगों की भी सीरिया में हत्या कर दी गई है। ये पांचो लोग पिछले दो साल से लापता थे, पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया था और इसे बहरीन सर्कल का बताया था। वह दो अन्य व्यक्ति जिनकी हत्या हुई है उनका नाम हफीसुद्दीन, मुर्शीद और याहया हैं। ये सभी लोग अफगानिस्तान में आईएस का हिस्सा थे।












Click it and Unblock the Notifications