BAFTA अवॉर्ड में ऋषि कपूर और इरफान खान को किया गया याद, देखकर फैंस की आंखें हुई नम

BAFTA अवॉर्ड में ऋषि कपूर और इरफान को किया गया याद, देखकर फैंस की आंखें हुई नम

लंदन, 12 अप्रैल: दिवंगत भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान को 74वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा ) में याद करते हुए ट्रिब्यूट दिया गया है। अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर को बाफ्टा समारोह के ''स्मृति'' खंड में याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई है। ऋषि कपूर और इरफान खान के अलावा प्रिंस फिलिप, अमेरिकी अभिनेता चाडविक बोसमैन और कनाडाई अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई है। अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान का पिछले साल अप्रैल 2021 में निधन हो गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले इरफान खान का निधन कैंसर की वजह से हुई है। कैंसर से दो सालों तक जंग लड़ने के बाद इरफान खान 29 अप्रैल 2020 को 54 वर्ष की उम्र में दुनिया से चले गए। वहीं मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को 67 वर्ष की आयु में हुआ। ऋषि कपूर भी कैंसर से पीड़ित थे।

BAFTA

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान को बाफ्टा में याद किए जाने को लेकर इनके फैन्स काफी इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेताओं ने फैन्स ने भावुक होकर अपनी बात जाहिर की है। वहीं कुछ फैन्स ने अपनी खुशी भी जाहिर की है। बाफ्टा में इरफान खान को दी गई श्रद्धांजलि के बाद एक यूजर ने लिखा, ''यह देखकर बहुत बुरा लगता है कि हमने एक शानदार अभिनेता को खो दिया है। उन्होंने लंच बॉक्स में बहुत अच्छा काम किया था।'' एक अन्य यूजर ने लिखा है, बाफ्टा में दोनों कलाकारों को इन मेमोरियम सेगमेंट में देखकर मेरा दिल बहुत ज्यादा दुखी हो गया है।

बता दें कुछ प्रशंसकों ने गेम्स ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस डायना रिग को इस सेगमेंट में श्रद्धांजलि नहीं देने के लिए निराशा व्यक्त की है। डायना रिग के एब्सेंस पर सफाई देते हुए अकादमी ने ट्वीट किया, "डायना रिग हमारे ऑनलाइन रिकॉर्ड में शामिल हैं। हम उन्हें टीवी में उनके सबसे प्रभावशाली काम के लिए सम्मानित करना चाहते हैं और इसलिए उन्हें अगले टेलीविजन अवार्ड्स प्रसारण में शामिल किया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+