Bad News: मशहूर पत्रकार और जाने-माने कलाकार मयंक सक्सेना का निधन, सदमे में लोग
Mayank Saxena dies of heart attack:एक दुखद खबर मीडिया जगत से है, पत्रकार, पटकथा लेखक, कवि और संगीतकार मयंक सक्सेना का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
वो 30 वर्ष के थे, मयंक का निधन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुआ और उनका पार्थिव शरीर लखनऊ ले जाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर मयंक के निधन पर कई लोगों ने दुख जताया है। लोकप्रिय पत्रकार अंजित अंजुम भी मयंक सक्सेना के निधन से बेहद दुखी हैं।

'यकीन नहीं हो रहा कि मयंक सक्सेना इस दुनिया को छोड़ गया'
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि 'यकीन नहीं हो रहा कि मयंक सक्सेना इस दुनिया को छोड़ गया, इतना उत्साही, इतना जुझारू और इतना ऊर्जावान लड़का और अचानक यूं चला गया, समझ में ही नहीं रहा कुछ , ऐसे नहीं जाना था मयंक।'
मयंक के जाने से रचात्मक कैनवस का एक अंक सूना
आपको बता दें कि घूमक्कड़ पत्रकारिता को पसंद करने वाले मयंक सक्सेना ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने साल 2006-2008 में MABJ किया था। वो कविताओं के शौकीन थे। उनके जाने से रचात्मक कैनवस का एक अंक सूना हो गया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।
'भरोसा नहीं हो रहा कि मयंक सक्सेना नहीं है'
उनके फैंस और उनके चाहने वालों के आंसू रोके नहीं रूक रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि 'भरोसा नहीं हो रहा कि मयंक सक्सेना अब हमारे बीच नहीं है।' लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार वालों की हिम्मत बनी रहे हैं, ये भी दुआ मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications