पहले सीएम आवास में निकला सांप, फिर तेजस्वी ने भी उगला नीतीश पर 'जहर'

नीतीश कुमार खुद को बिहार का परमानेंट सीएम न समझें। बिहार की जनता उन्हें जिंदगी भर कोसेगी। आपने बिहार के लोगों के वोट की डकैती की है। बिहार के लोग जिंदगी भर आपसे सवाल पूछेंगे।

नई दिल्ली। आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोड़कर एनडीए में शामिल हुए नीतीश कुमार के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। एक तो सीएम साहब के घर पर सांप मिलने की खबर से वैसे ही नीतीश समर्थक परेशान थे। रही-सही कसर दोपहर आते-आते लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव ने पूरी कर दी। बुधवार को तेजस्‍वी जब पत्रकारों के सामने आए तो उनके तेवर बेहद आक्रामक लगे और नीतीश पर जमकर जहर उगला। तेजस्‍वी ने नीतीश से सीधा सवाल किया, ''नीतीश अपने ऊपर लगे हत्या के आरोपों पर चुप क्यों हैं?, उनकी अंतरआत्मा की आवाज कहां गई''।

पहले सीएम आवास में निकला सांप, फिर तेजस्वी ने भी उगला नीतीश पर 'जहर'

तेजस्‍वी का नीतीश से सवाल, पनामा लीक में जिनका नाम है, उनकी भी जांच होगी?

तेजस्‍वी ने आगे कहा- ''मैंने जो सवाल विधानसभा में नीतीश जी से किए थे, उनका जवाब आज तक नहीं मिला है।'' उन्‍होंने आगे कहा कि क्या जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार पनामा पेपर लीक केस में नाम आने वाले लोगों के खिलाफ जांच की मांग करेंगे? इस केस में भाजपा के कई नेताओं और उनके बेटों के नाम आए थे। पनामा केस में नाम आने पर दो देश के पीएम को पद छोड़ना पड़ा, लेकिन अपने यहां कुछ नहीं हो रहा।

तेजस्‍वी की चेतावनी, गलतफहमी में न रहें नीतीश

पूर्व डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी ने कहा, ''नीतीश कुमार खुद को बिहार का परमानेंट सीएम न समझें। बिहार की जनता उन्हें जिंदगी भर कोसेगी। आपने बिहार के लोगों के वोट की डकैती की है। बिहार के लोग जिंदगी भर आपसे सवाल पूछेंगे। विरोधियों की बात जनता के सामने न जाए, इसलिए विधानसभा के लाइव टेलिकास्ट रोक दिया गया। मैं हाउस में बोल रहा था, मेरी बात को लाइव ब्रॉडकास्टिंग से काट दिया गया।"

तेजस्‍वी का तंज, क्या नीतीश की आत्मा ''कुर्सीआत्मा'' है?

तेजस्‍वी ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी सहूलियत से अंतरआत्मा को जगाने और सुलाने का काम करते हैं। क्या इनकी आत्मा, कुर्सी आत्मा, डर आत्मा या मोदी आत्मा है? नीतीश को इसका जवाब देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+